• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट

MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट

MIUI 11 Global Stable ROM Update: Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 और Mi Air Purifier 2C के साथ मीयूआई 11 को भी पेश कर दिया गया है।

MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट

MIUI 11 Update: मीयूआई 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स

ख़ास बातें
  • Poco F1 और Redmi K20 को 22 अक्टूबर से मिलने लगेगा MIUI 11 Update
  • पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था नया मीयूआई 11 अपडेट
  • MIUI 11 Update Roadmap के बारे में जानें
विज्ञापन
MIUI 11 Global Stable ROM Update: Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 और Mi Air Purifier 2C के साथ मीयूआई 11 को भी पेश कर दिया गया है। MIUI 10 का अपग्रेड है MIUI 11। कंपनी का दावा है कि नए मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन को देने के लिए मीयूआई 11 में कई यूआई एलीमेंट को हटाया गया है। Android 10 और Apple iOS 13 से मुकाबले के लिए MIUI 11 डेडिकेटेड सिस्टम-वाइड डार्क मोड के साथ अल्टीमेट फुल स्क्रीन का अनुभव देगा। बता दें कि एंड्रॉयड 10 और ऐप्पल आईओएस 13 दोनों ही नेटिव डार्क मोड के साथ आते हैं।
 

MIUI 11 Update Rollout Roadmap

पिछले महीने चीन में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की गई थी, MIUI 11 अपडेट कई Xiaomi स्मार्टफोन को मिलेगा। शाओमी ने आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान घोषणा की है कि Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S, और Redmi Note 7 Pro के लिए मीयूआई 11 अपडेट को 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच रोल आउट किया जाएगा। यह फर्स्ट फेज़ के बारे में बता रहा है।

दूसरे फेज़ में Redmi K20 Pro, Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2 और Mi Max 2 के लिए 4 नवंबर से 12 नवंबर के बीच अपडेट को जारी किया जाएगा।

तीसरे फेज़ में Redmi Note 6 Pro, Redmi 7A, Redmi 8, Redmi 8A और Redmi Note 8 स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 11 अपडेट को 13 नवंबर से 29 नवंबर तक अपडेट किया जाएगा। आज लॉन्च हुए Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को 18 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अपडेट मिलेगा।
 

MIUI 11 Features, बदलाव

मीयूआई 11 को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह ऑलवेज़-ऑन अनुभव प्रदान करेगा। Xiaomi पहले से ही अपने Redmi K20 Series फोन में क्लॉक स्टाइल फीचर दे रही है। हालांकि, MIUI 11 के साथ शाओमी मौजूदा अनुभव का विस्तार कर रही है, अब मीयूआई 11 के साथ डायनामिक क्लॉक मिलेगी जो ऑलवेज़-ऑन, लॉक स्क्रीन पर प्लेस होगी।

Xiaomi ने अपडेट में सिमिट्रिकल पैटर्न को लॉक स्क्रीन पर जोड़ने का भी विकल्प दिया है। कंपनी का दावा है कि यह पैटर्न Kaleidoscope से प्रेरित हैं। मीयूआई 11 यूज़र्स खुद के कस्टम कोड या मैसेज को भी जोड़ सकते हैं जो लॉक स्क्रीन पर दिखाई देंगे। मीयूआई 11 के साथ शाओमी स्क्रीन पर सीधे नोटिफिकेशन लाइट जैसा अनुभव प्रदान करेगी। अब ऐसे में यदि आपके फोन में नोटिफिकेशन लाइट ना भी हो तो भी आपको ऑन-स्क्रीन नोटिफिकेशन इफेक्ट के जरिए नोटिफिकेशन अलर्ट मिलेंगे।
 
miui

Wallpaper Carousel फीचर को देने के लिए Xiaomi ने Glance के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ा दिया है। कंपनी का दावा है कि इस नए फीचर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड लॉक स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा। लॉक स्क्रीन एन्हांसमेंट के अलावा मीयूआई 11 डब्ड डायनामिक वीडियो वॉलपेपर फीचर के साथ आ रहा है। इस फीचर की मदद से यूज़र्स किसी भी वीडियो को स्क्रीन पर वॉलपेपर के रूप में सेट कर सकते हैं।

MIUI 11 के साथ मौजूदा फाइल मैनेजर ऐप को भी डॉक्यूमेंट व्यूअर के साथ अपग्रेड किया गया है। शाओमी ने मी नोट्स ऐप में ही टास्क मैनेजर को इंटीग्रेट कर दिया है जिससे कि यूज़र टू-डू लिस्ट को देख पाएंगे, नए टास्क को मौजूदा लिस्ट में जोड़ पाएंगे। इसके अलावा यूज़र चाहें तो अपनी आवाज़ से भी टास्क को रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 
miui


MIUI 11 के साथ कैल्क्यूलेटर ऐप को भी फ्लोटिंग इंटरफेस के साथ अपग्रेड किया गया है, जिससे कि यूज़र आसानी से कैल्क्युलेशन कर सकें। ऐप में अब उम्र, ईएमआई, GST और स्प्लिट बिल जैसे फीचर भी दिखाई देंगे। MIUI 11 स्टेप ट्रैकर फीचर के साथ आ रहा है, होम स्क्रीन पर दाहिनी ओर स्वाइप कर इसे एक्सेस किया जा सकता है।

मीयूआई 11 क्विक रिप्लाई फीचर के साथ आ रहा है, इस फीचर की मदद से आप एक्टिव ऐप, वीडियो या स्क्रीन पर गेम को छोड़े बिना ही मैसेज या कॉल का आसानी से रिप्लाई कर सकेंगे। Xiaomi ने घोषणा की है कि नया मीयूआई 11 अपडेट नेचुरल साउंड इफेक्ट, वायरलेस प्रिंट, डुअल क्लॉक, मी शेयर जैसे फीचर्स के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारत में की 80 लाख टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग
  2. Honor X9b 5G पर बंपर छूट, Rs 18,999 में खरीदें! Amazon पर ऐसे मिलेगी डील
  3. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 61,000 डॉलर से ज्यादा
  4. Vivo V30e स्‍मार्टफोन भारत में 2 मई को होगा लॉन्‍च, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स
  5. Gold Volcano : हर रोज Rs 5 लाख का सोना ‘हवा’ में उड़ा रहा यह ज्‍वालामुखी, जानें पूरी खबर
  6. BrahMos : भारत आज फ‍िलीपीन को देगा ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट, जानें इसकी खूबियां
  7. सैटेलाइट इंटरनेट के दिन आ गए! Elon Musk की स्‍टारलिंक को जल्‍द मिल सकती है सरकार से मंजूरी
  8. OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास
  9. Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन
  10. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »