OnePlus 7T Pro हो सकता है 15 अक्टूबर को लॉन्च

OnePlus बीते तीन साल से साल दूसरी छमाही में अपने फोन का 'T' वेरिएंट लॉन्च करती रही है। इस साल भी ऐसा ही होने वाला है।

OnePlus 7T Pro हो सकता है 15 अक्टूबर को लॉन्च
ख़ास बातें
  • बीते हफ्ते OnePlus 7T Pro की तस्वीरें सामने आई थीं
  • वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो पहले हो चुके हैं लॉन्च
  • वनप्लस 7टी प्रो में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
OnePlus 7T Pro एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार फोन के लॉन्च की तारीख लीक हुई है। 2016 से वनप्लस को एक साल में दो स्मार्टफोन लाने के लिए जाना जाता है। शुरुआत वनप्लस 3 से हुई थी। इसके बाद से कंपनी ने साल की दूसरी छमाही में अपने 'T' वेरिेएंट को लॉन्च किया है, जैसे- वनप्लस 3टी, वनप्लस 5टी और वनप्लस 6टी। इस साल भी कुछ अलग नहीं होने वाला। कंपनी वनप्लस 7 प्रो के अपग्रेड वनप्लस 7टी प्रो लाने की तैयारी कर रही है। अब जानकारी मिली है कि नया फोन अक्टूबर में लॉन्च होगा। अभी कुछ दिन पहले ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें सामने आई थीं।

@Samsung_News_ ट्विटर हैंडल से मैक्स जे ने ट्वीट करके बताया है कि वनप्लस 7टी प्रो 15 अक्टूबर को लॉन्च होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह तारीख कंपनी की पुरानी रणनीति पर पूरी तरह से फिट बैठती है। याद रहे कि वनप्लस 6टी को अक्टूबर, वनप्लस 5टी को नवंबर और वनप्लस 3टी को नवंबर में लॉन्च किया गया था। ऐसे में लॉन्च की तारीख का अक्टूबर- नवंबर में होना, कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है।

बीते हफ्ते OnePlus 7T Pro की तस्वीरें सामने आई थीं। कथित तस्वीरों में वनप्लस 7टी प्रो एक कवर में नज़र आ रहा था। संभवतः इसका इस्तेमाल फोन के डिज़ाइन को छिपाने के लिए हुआ था। तस्वीर से साफ है कि डिवाइस में आगे की तरफ सिर्फ स्क्रीन है। कोई नॉच या होल-पंच डिज़ाइन नहीं। इस फोन का कवर काफी बड़ा है। ताकि पॉप-अप सेल्फी कैमरे के लिए जगह हो। दूसरा छेद स्मार्टफोन के माइक्रोफोन के लिए है।

लीक हुई तस्वीर से साफ है कि फोन के किनारे कर्व्ड हैं। ईयरपीस ग्रिल बड़ा है, बिल्कुल ही वनप्लस 7 प्रो की तरह। लीक की हुई तस्वीर से साफ है कि वनप्लस 7टी प्रो एंड्रॉयड क्यू के बीटा वर्ज़न से लैस है।

वनप्लस 7टी प्रो के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हम इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। संभव है कि OnePlus अपने अगले हैंडसेट के लिए कैमरे सेंसर बदल दे। इसके अलावा डिवाइस के नए कलर वेरिएंट लाए जाएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7T Pro, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 3 पर डिस्काउंट की पेशकश, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Coolie Teaser : रजनीकांत की 171वीं फ‍िल्‍म ‘कुली’ का टीजर आउट, सोशल मीडिया पर ‘धूम’
  3. Pink Moon 2024 : क्‍या आज पूर्णिमा पर चांद गुलाबी नजर आएगा? यह क्‍यों है सुपरमून? जानें
  4. Redmi Pad SE टैबलेट, 8GB RAM और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Vivo Y38 5G फोन 6,000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिले दो सर्टिफिकेशन्स
  6. Samsung ने ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किया Galaxy C55
  7. Nothing Phone (3) लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, 2024 की दूसरी तिमाही में दे सकता दस्तक!
  8. Vu Cinema TV 2024 Edition भारत में 43, 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Smart Band 9 आया कई सर्टिफिकेशन पर नजर, ग्लोबल स्तर पर जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ itel S24 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस
  2. OnePlus Nord CE 3 पर डिस्काउंट की पेशकश, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vu Cinema TV 2024 Edition भारत में 43, 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Coolie Teaser : रजनीकांत की 171वीं फ‍िल्‍म ‘कुली’ का टीजर आउट, सोशल मीडिया पर ‘धूम’
  5. Pink Moon 2024 : क्‍या आज पूर्णिमा पर चांद गुलाबी नजर आएगा? यह क्‍यों है सुपरमून? जानें
  6. Samsung ने ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किया Galaxy C55
  7. Aliens : पृथ्‍वी तक कैसे पहुंचेंगे एलियंस? नई स्‍टडी ने खोला राज़!
  8. Xiaomi ने रोबोट वैक्यूम S10, हैंडहेल्ड गारमेंट स्टीमर, Redmi Pad SE और Redmi Buds 5A किए लॉन्च
  9. Redmi Pad SE टैबलेट, 8GB RAM और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच भारत में हार्ट रेट मॉनिटर सपोर्ट के साथ Rs 2,599 में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »