Redmi 6, Redmi 6A और Redmi Y2 को नहीं मिलेगा एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट

Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 को एंड्रॉयड 9 पाई आधारित MIUI अपडेट नहीं मिलेगा। इसका खुलासा Xiaomi ने आधिकारिक फोरम पर किया।

Redmi 6, Redmi 6A और Redmi Y2 को नहीं मिलेगा एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने जून 2018 में Redmi 6 और Redmi 6A से पर्दा उठाया था
  • Redmi Y2 को बीते साल मई में लाया गया था
  • Redmi S2 को ग्लोबल मार्केट में Redmi Y2 के नाम से जाना जाता है
विज्ञापन
Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 को एंड्रॉयड 9 पाई आधारित MIUI अपडेट नहीं मिलेगा। इसका खुलासा Xiaomi ने आधिकारिक फोरम पर किया। कंपनी के मीयूआई टीम ने अपने आधिकारिक फोरम पर एंड्रॉयड 9 पाई के रोलआउट टाइमलाइन को अपडेट किया है। इसके मुताबिक Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 को एंड्रॉयड पाई नहीं देने की योजना है। बता दें कि Redmi S2 को ग्लोबल मार्केट में Redmi Y2 के नाम से जाना जाता है। कंपनी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। याद रहे कि Redmi S2 को बीते साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। इसी साल जून महीने में Redmi 6 और Redmi 6A को उतारा गया।

Xiaomi के आधिकारिक मीयूआई फोरम को अपडेट किया गया है। इसमें रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी एस2 को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट देने को लेकर कंपनी की योजना बदल दी गई है। वैसे, यह अपडेट सिर्फ स्मार्टफोन के चीनी वर्ज़न के लिए है। लेकिन भारत में भी इन हैंडसेट को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई अपडेट मिलने की संभावना बेहद ही कम है। हमने इस फैसले को लेकर कंपनी को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Xiaomi ने जून 2018 में Redmi 6 और Redmi 6A से पर्दा उठाया था। जबकि Redmi Y2 को बीते साल मई में लाया गया था। तीनों ही स्मार्टफोन करीब एक साल पुराने हैं। ऐसे में कंपनी का यह फैसला चौंकाने वाला लगता है। पहले इन हैंडसेट को 2019 की दूसरी तिमाही में एंड्रॉयड 9 पाई बीटा अपडेट मिलने की खबर थी।

वहीं, एक Weibo यूज़र ने दावा किया है कि Redmi S2 को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट देने की योजना अभी पूरी तरह से रद्द नहीं हुई है। कंपनी जल्द ही अपडेट की प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू कर सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Youtuber ने बोला झूठ! कहा- एक दिन एयरपोर्ट में बिताया, पुलिस ने किया अरेस्‍ट
  2. Redmi Pad Pro 5G भारतीय वेरिएंट गूगल प्ले कंसोल पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च
  3. Mars : ‘मरने’ के बाद भी लाल ग्रह पर Nasa के काम आएगा Ingenuity हेलीकॉप्‍टर
  4. Huawei Pura 70 Ultra, Pura 70 Pro+ हुए Kirin 9010, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. इस्राइल की राह पर ताइवान! नए एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम ‘Land Sword 2’ को किया टेस्‍ट, छूटेंगे चीन के ‘पसीने’
  6. Sony ने लॉन्च किए नए Bravia TV, 43 से 85 इंच तक डिस्प्ले शामिल, 4.5 लाख तक कीमत
  7. Realme C65 5G भारत में 6GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Rs 10 हजार से कम में होगा लॉन्च!
  8. Redmi Buds 5A: भारत में Redmi Pad SE टैबलेट के साथ इस दिन लॉन्च होंगे नए TWS ईयरबड्स
  9. Yamaha Aerox 155 S: 'Smart Key' के साथ लॉन्च हुआ यामाहा स्कूटर का नया वेरिएंट, ऑनलाइन करें बुक
  10. AI-गर्लफ्रेंड का दौर शुरू: क्या Gen-Z का भविष्य खतरे में? अरबों डॉलर पर पहुंच सकती है AI-डेटिंग इंडस्ट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »