Redmi Note 5, Redmi 6 Pro, Redmi S2 और Xiaomi Mi 6X को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की तैयारी शुरू

Redmi Note 5, Redmi 6 Pro और Redmi S2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट की टेस्टिंग 2019 की पहली तिमाही में शुरू होगी। यह जानकारी आधिकारिक MIUI फोरम पर दी गई।

Redmi Note 5, Redmi 6 Pro, Redmi S2 और Xiaomi Mi 6X को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की तैयारी शुरू
ख़ास बातें
  • Xiaomi अभी इन फोन के लिए बीटा अपडेट जारी करेगी
  • टेस्टिंग 2019 की पहली तिमाही में शुरू होगी
  • स्टेबल अपडेट के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया
विज्ञापन
Redmi Note 5, Redmi 6 Pro और Redmi S2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट की टेस्टिंग 2019 की पहली तिमाही में शुरू होगी। यह जानकारी आधिकारिक MIUI फोरम पर दी गई। पोस्ट में बताया गया है कि Xiaomi Mi 6X के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई अपडेट की भी टेस्टिंग इसी तिमाही में होगी। MIUI फोरम में यह साफ नहीं किया गया है कि यह टेस्टिंग सिर्फ चीनी वेरिएंट के लिए है, या भारतीय वेरिएंट के लिए भी। बता दें कि भारत में Xiaomi Redmi 6 Pro को इसी नाम से बेचा जाता है। Redmi Note 5 हैंडसेट Redmi Note 5 Pro के नाम से आता है और Redmi S2 हैंडसेट का नाम Redmi Y2 है।

चीनी मीयूआई फोरम के मुताबिक, Xiaomi ने अपने Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi Mix 2S, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8 Screen Fingerprint Edition, Mi 8 SE, Mi Max 3 और Mi 8 Youth Edition के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट रिलीज कर दिया है। इसके अलावा Xiaomi Mi A1, Xiaomi Mi A2 और Xiaomi Poco F1 हैंडसेट के लिए भी एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी हो चुका है। साफ हो गया है कि अब Redmi Note 5 (Redmi Note 5 Pro), Redmi 6 Pro, Redmi S2 और Mi 6X को एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई अपडेट मिलने की बारी है। टेस्टिंग 2019 की पहली तिमाही में शुरू होगी। लेकिन स्टेबल अपडेट के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

इस बीच Xiaomi ने ऐलान किया कि वह अपने दो लोकप्रिय स्मार्टफोन को अब कोई सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं देगी। ये स्मार्टफोन हैं- Xiaomi Mi 5 और Xiaomi Redmi Note 3। चीनी कंपनी के आधिकारिक फोरम पर ज़ारी किए गए पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोन को  MIUI 10.2 सॉफ्टवेयर अपडेट देगी। यह इन दोनों फोन के लिए कंपनी की ओर से आखिरी सॉफ्टवेयर अपडेट होगा।

दूसरी तरफ, मीयूआई की टीम ने कंपनी के अगले ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 11 पर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में आयोजित मीयूआई कोर एक्सपीरियंस की वार्षिक बैटक में कंपनी ने बताया कि MIUI 11 पर काम शुरू हो गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के फीचर के बारे में अभी कुछ नहीं पता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Rizta: Rs. 999 में एथर के फैमिली ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू, 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
  2. बिटकॉइन में मामूली गिरावट,  Ether और Solana के प्राइस बढ़े
  3. Itel S24 लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ, जानें डिटेल
  4. Motorola Edge 50 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने हो सकता है लॉन्च
  5. Apple iPhone यूजर्स सावधान! फोन पर दिखे ऐसा 'मैसेज' तो हो सकते हैं स्कैम का शिकार
  6. OnePlus से लेकर Samsung, Motorola और Realme के अप्रैल में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन
  7. POCO C61 की भारत में सेल शुरू, सिर्फ 6999 रुपये में Flipkart पर खरीदें
  8. 520KM रेंज के साथ 2024 Skyworth EV6 520 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ
  10. Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन जल्द होंगे लॉन्च! कंपनी ने शेयर किया टीजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »