Xiaomi Redmi Note 6, Mi 7 Lite और Mi Mix 3s के लिए रहें तैयार!

ऐसा लग रहा है कि Xiaomi के पास यूरोपीय बाज़ार के लिए आकर्षक प्लान है। शाओमी के आगामी स्मार्टफोन की एक सूची लीक हुई है, जिसमें Redmi Note 6, Mi 7 Lite, Mi Mix 3s व कुछ अन्य हैंडसेट की चर्चा है...

Xiaomi Redmi Note 6, Mi 7 Lite और Mi Mix 3s के लिए रहें तैयार!

Xiaomi Redmi Note 6, Mi 7 Lite और Mi Mix 3s जल्द देंगे दस्तक

ख़ास बातें
  • Xiaomi के पास यूरोपीय बाज़ार के लिए आकर्षक प्लान
  • Redmi Note 6, Mi 7 Lite, Mi Mix 3s स्मार्टफोन कंपनी की झोली में
  • मिड-रेंज फोन में मी 7 लाइट दे सकता है जल्द दस्तक
विज्ञापन
ऐसा लग रहा है कि Xiaomi के पास यूरोपीय बाज़ार के लिए आकर्षक प्लान है। शाओमी के आगामी स्मार्टफोन की एक सूची लीक हुई है, जिसमें Redmi Note 6, Mi 7 Lite, Mi Mix 3s व कुछ अन्य हैंडसेट की चर्चा है। यूरोपीय बाज़ार में तेज़ी से कदम बढ़ाने वाली शाओमी  जल्द ही इन स्मार्टफोन को एक के बाद एक उतार सकती है। इनमें से मी 7 लाइट मिड-रेंज वेरिएंट होगा, जो शाओमी मी 7 परिवार का हिस्सा होगा।

कंपनी Mi 7 स्मार्टफोन को इसी महीने उतार सकती है, क्योंकि यह 8वीं एनीवर्सरी वाला फोन है। इसके अलावा हैंडसेट  मी एस-सीरीज़, रेडमी 6-सीरीज़, रेडमी ए-सीरीज़ जैसे कुछ और फोन ग्राहकों को देखने को मिल सकते हैं। शाओमी के उत्पादों की एक सूची किलरफीचर ने देखी है, जिसमें कई आगामी रिलीज़ के लिए तय किए गए स्मार्टफोन दिख रहे हैं। इनमें कंपनी के मी और रेडमी के फोन हैं। दिलचस्प बात यह है कि लिस्ट में Mi Mix 2s और Redmi S2 जैसे फोन भी हैं, जो अन्य बाज़ारों में लॉन्च हो चुके हैं।
 
xiaomi

लिस्ट के मुताबिक, मी-एस सीरीज़ से रेडमी एस1 और रेडमी एस3 के साथ Xiaomi Mi S1, Mi S2, Mi S3 और मी मिक्स 2एस का अपग्रेड मी मिक्स 3एस भी दस्तक देगा। हालांकि, मी मिक्स 3 स्मार्टफोन का ज़िक्र यहां नहीं है। रेडमी नोट सीरीज़ में - Redmi Note 6, Redmi Note 6A, Redmi Note 6a Prime, Redmi Note 6 Prime, Redmi 6 Plus, and Redmi 6a Plus फोन लिस्ट में देखे गए हैं। लिस्टिंग 12 मई को फाइल की गई है, जो दिसंबर 2023 तक मान्य है। हालांकि, कंपनी मी 7 लाइट के अलावा मी एस-सीरीज़ का एक हैंडसेट उतार सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Buds 5A: भारत में Redmi Pad SE टैबलेट के साथ इस दिन लॉन्च होंगे नए TWS ईयरबड्स
  2. Yamaha Aerox 155 S: 'Smart Key' के साथ लॉन्च हुआ यामाहा स्कूटर का नया वेरिएंट, ऑनलाइन करें बुक
  3. AI-गर्लफ्रेंड का दौर शुरू: क्या Gen-Z का भविष्य खतरे में? अरबों डॉलर पर पहुंच सकती है AI-डेटिंग इंडस्ट्री
  4. Google Wallet प्ले स्टोर लिस्टिंग से मिला जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत, Google Pay के साथ होगा काम
  5. Zoom Workspace AI प्लेटफॉर्म लॉन्च, मिलेंगे नए फीचर्स
  6. IIM के छात्रों ने बनाया 'AC हेलमेट', गर्मी में पुलिसकर्मियों को रखेंगे ठंडा
  7. 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आएगा ओपो का ‘सस्‍ता’ फोन Oppo A60! जानें डिटेल
  8. Realme Narzo 70x सस्ता स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें कीमत
  9. Honor 200 Lite जल्‍द होगा लॉन्‍च! सर्टिफ‍िकेशन साइट पर हुआ स्‍पॉट
  10. OnePlus Pad 2 में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »