Redmi Note 8 को MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi ने Redmi Note 8 को अपडेट देने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। जनकारी मिली है कि रेडमी नोट 8 के मीयूआई 11 अपडेट को अभी हर किसी के लिए रोल आउट नहीं किया गया है। यह फेज के आधार पर होगा।

Redmi Note 8 को MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi Redmi Note 8 है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Xioami ने रेडमी नोट 8 को 13-29 नवंबर के बीच अपडेट देने का किया था वादा
  • Redmi Note 8 Pro को इस महीने मिल सकता है यह अपडेट
  • Redmi Note 8 को मिला अपडेट 664 एमबी का है
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 8 इस्तेमाल करने वालों के खुशखबरी है। Xiaomi ने अपने इस लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन को MIUI 11 अपडेट देना शुरू कर दिया है। रेडमी नोट 8 को मीयूआई 11 अपडेट मिलने की जानकारी कई यूजर्स ने दी है। बता दें कि रेडमी नोट 8 यूज़र्स को मिलने वाला मीयूआई 11 अपडेट अपने साथ कई नए फीचर्स लाता है, लेकिन यह अब भी पुराने वर्ज़न की तरह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है। बता दें कि शाओमीअपडेट का काम कई चरणों में कर रही है। अभी फिलहाल कुछ एक रेडमी नोट 8 फोन अपडेट हुए हैं। अपडेट से जुड़ी कमियों को दूर करने के बाद अपडेट का काम बड़े स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान रेडमी नोट 8 यूजर्स को अपडेट का नोटिफिकेशन खुद ही मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 Pro का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें खासियत


फोन में जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है, उसका वर्ज़न नंबर MIUI 11.0.1.PCOINXM है। अपडेट 664 एमबी का है। यह दावा कई Redmi Note 8 यूज़र्स ने किया है। साझा किए गए कुछ चेंजलॉग के मुताबिक, मीयूआई 11 अपडेट एंड्रॉयड पाई आधारित है और न कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित जैसा कि कुछ यूजर्स उम्मीद कर रहे थे। मी कम्युनिटी फोरम के एक मॉडरेटर ने कहा है कि रेडमी नोट 8 के लिए पारशियल रोलआउट शुरू कर दिया गया है और अगर ये स्टेबल पाया जाता है तो पब्लिक तक पहुंचाया जाएगा। एक सुपर मॉडरेटर ने एक अन्य पोस्ट में रिकवरी रोम के लिए डाउनलोड लिंक शेयर किया था। अगर आपके पास रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन है तो Settings > About Phone > System Update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, इस दिन होगी पहली सेल

रेडमी नोट 8 हाल ही में खबरों में था, क्योंकि Xiaomi ने इसके कॉसमिक पर्पल कलर वेरिएंट को भारत में उतारा था। याद करा दें कि मीयूआई 11 ग्लोबल स्टेबल रोम के भारत में लॉन्च के संबंध में शाओमी ने एक रोलआउट शेड्यूल जारी किया था। रेडमी नोट 8 तीसरे फेज का हिस्सा था जिसे कि नवंबर 13 से नवंबर 29 के बीच अपडेट किया जाना था। इसी तरह Redmi Note 8 Pro को चौथे फेज में अपडेट किया जाएगा जो कि 18 दिसंबर से शुरू होगा।

मीयूआई 11 के फीचर्स पर बात की जाए तो यह मिनिमलिस्टिक डिजाइन, डार्क मोड, वॉलपेपर कारोसेल, डायनामिक वीडियो वॉलपेपर, क्विक रिप्लाई, अपडेटेड मी फाइल मैनेजर के साथ आता है। शाओमी अपने रेडमी के20 और रेडमी के20प्रो हैंडसेट के लिए ऑलवेज ऑन डिस्प्ले कस्टमाइजेशन भी रोलआउट कर रही है जो एमोलेड स्क्रीन से लैस हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • कमियां
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 8, MIUI 11, MIUI 11 Global ROM
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. इस्राइल की राह पर ताइवान! नए एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम ‘Land Sword 2’ को किया टेस्‍ट, छूटेंगे चीन के ‘पसीने’
  2. Sony ने लॉन्च किए नए Bravia TV, 43 से 85 इंच तक डिस्प्ले शामिल, 4.5 लाख तक कीमत
  3. Realme C65 5G भारत में 6GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Rs 10 हजार से कम में होगा लॉन्च!
  4. Redmi Buds 5A: भारत में Redmi Pad SE टैबलेट के साथ इस दिन लॉन्च होंगे नए TWS ईयरबड्स
  5. Yamaha Aerox 155 S: 'Smart Key' के साथ लॉन्च हुआ यामाहा स्कूटर का नया वेरिएंट, ऑनलाइन करें बुक
  6. AI-गर्लफ्रेंड का दौर शुरू: क्या Gen-Z का भविष्य खतरे में? अरबों डॉलर पर पहुंच सकती है AI-डेटिंग इंडस्ट्री
  7. Google Wallet प्ले स्टोर लिस्टिंग से मिला जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत, Google Pay के साथ होगा काम
  8. Zoom Workspace AI प्लेटफॉर्म लॉन्च, मिलेंगे नए फीचर्स
  9. IIM के छात्रों ने बनाया 'AC हेलमेट', गर्मी में पुलिसकर्मियों को रखेंगे ठंडा
  10. 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आएगा ओपो का ‘सस्‍ता’ फोन Oppo A60! जानें डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »