Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • अपडेट को फिलहाल पोलैंड में रोल आउट किया गया है
  • Samsung Galaxy A9 (2018) में है चार रियर कैमरे
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के पहले क्वाड रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो के साथ उतारा गया था। एंड्रॉयड पाई के साथ-साथ Galaxy A9 (2018) को फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy A9 (2018) को मिला यह अहम सॉफ्टवेयर अपडेट फिलहाल पोलैंड में रोल आउट किया गया है। इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि आखिर गैलेक्सी ए9(2018) के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को अन्य देशों में कब जारी किया जाएगा। Galaxy A9 (2018) को मिले एंड्रॉयड पाई अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A920FXXU1BSC5 है।

इतना ही नहीं, अभी यह बात भी स्पष्ट नहीं है कि पोलैंड में जारी यह अपडेट बीटा वर्जन है या फिर स्टेबल रोल आउट। SamMobile ने सबसे पहले अपडेट रोल आउट को स्पॉट किया था। यह जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि अपडेट नए वन यूआई (One UI) के साथ आ रहा है या नहीं।

कुछ समय पहले Samsung Galaxy A6 (2018) स्मार्टफोन को भी एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित वन यूआई अपडेट मिलने की खबर सामने आई थी। Galaxy A7 (2018) को भी कुछ समय पूर्व एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई का बीटा अपडेट मिला था। Galaxy A8+ (2018) को भी इस माह के शुरुआत में एंड्रॉयड पाई के साथ फरवरी 2019 सिक्योरिटी पैच मिला था।

Galaxy A9 (2018) को पिछल साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Bright, vibrant screen
  • Good battery life
  • कमियां
  • Underpowered for its price
  • Zoom and wide-angle cameras not useful in low light
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Android Pie, February Security Patch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. DC Vs SRH Live: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद IPL मैच कुछ देर में, यहां देखें फ्री!
  2. Vivo ने लॉन्च किया Y200i, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. धरती में तेजी धंस रहे हैं इस देश के आधे से ज्यादा शहर!
  4. Pixel 9 Pro की रियल लाइफ इमेज लीक, 16GB रैम, फ्लैट डिस्प्ले से होगा लैस!
  5. भारत का विजिट नहीं करेंगे Elon Musk, टेस्ला में काम के बोझ का बताया कारण
  6. UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नम्बर से ऐसे करें चेक
  7. HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, 11.5 घंटे की बैटरी, 2.8K 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत
  8. Samsung ने 8GB के RAM के साथ लॉन्च किया Galaxy F15 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Prime Gaming: Amazon दे रहा है Fallout 76 गेम को फ्री में खेलने का मौका, ऐसे करें डाउनलोड
  10. itel S24, itel T11 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »