Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन लीक, 10 जनवरी को लॉन्च होने का दावा

Xiaomi Redmi Note 7 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा देने वाला पोस्टर भी ऑनलाइन सार्वजनिक हुआ है।

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन लीक, 10 जनवरी को लॉन्च होने का दावा

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन लीक

ख़ास बातें
  • पोस्टर में दावा, Redmi Note 7 को 10 जनवरी को होगा लॉन्च
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा यह रेडमी फोन
  • Xiaomi से अलग होकर नया ब्रांड बनेगा Redmi
विज्ञापन

Xiaomi Redmi Note 7 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा देने वाला पोस्टर भी ऑनलाइन सार्वजनिक हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा और पोस्टर में दावा किया गया है कि Redmi Note 7 को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, यानी इसी हफ्ते गुरुवार को। शाओमी रेडमी नोट 7 के फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल की झलक देखने को मिली है।

दूसरी तरफ, Xiaomi ने अपने लॉन्च इवेंट के लिए लिप सिंकिंग ऐप Tik Tok के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसके अलावा एक वीडियो भी साझा किया गया है जिसमें अगले रेडमी स्मार्टफोन के टिकाऊ और मजबूत होने के दावे किए गए हैं। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Xiaomi अपने 10 जनवरी वाले इवेंट में Redmi 7 या Redmi Pro 2 लॉन्च करेगी। नई लीक तो इशारा करती है कि 10 जनवरी को शाओमी रेडमी नोट 7 को लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 7 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Geekbench लिस्टिंग से पता चला है कि Redmi Note 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इसी Redmi Note 7 की झलक Slash Leaks के लीक पोस्टर में मिली है। पोस्टर में डिवाइस का अगला और पिछला हिस्सा दिखाया गया है। यह बीते हफ्ते की TENAA लिस्टिंग से मेल खाता है। इसके अलावा पोस्टर से पता चला है कि फोन ब्लैक, ब्लू और पिंक रंग में आएगा।

पोस्टर में यह भी दावा किया गया है कि Redmi Note 7 को 10 जनवरी को लॉन्च होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। Xiaomi लंबे समय से अपने 10 जनवरी वाले इवेंट में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी करती रही है। ताज़ा जानकारी तो यह है कि अब रेडमी अलग ब्रांड बन जाएगा। यह ब्रांड ऑनलाइन एक्सक्लूसिव होगा और आक्रामक कीमत के लिए के लिए जाना जाएगा।

अलग ब्रांड बनने के बाद पहले Redmi फोन को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। वैसे, इस इवेंट को लेकर कई तरह के दावे किए जा चुके हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस इवेंट में कंपनी Redmi Pro 2 को लॉन्च करेगी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में Redmi 7 को लॉन्च करने का दावा किया गया। अब नई रिपोर्ट में शाओमी द्वारा रेडमी नोट 7 को ही 10 जनवरी को लॉन्च करने का दावा किया गया है। उम्मीद है कि गुरुवार को इवेंट के बाद इन कयासों पर विराम लग जाएगा।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  2. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!
  4. Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Google Lay Off 2024: गूगल फिर निकालेगी कर्मचारी, इन विभागों पर होगा असर
  6. HMD ने लॉन्‍च किया ‘बोरिंग’ फोन, सिर्फ कॉल और टेक्‍स्‍ट कर पाएंगे, इंटरनेट का नहीं है सपोर्ट
  7. Article 370 OTT Release date : ‘धारा 370’ पर बनी यामी गौतम की फ‍िल्‍म कल हो रही इस ओटीटी पर रिलीज, जानें डिटेल
  8. Xiaomi 15 सीरीज पर काम शुरू! इस महीने होगी इंटरनल टेस्टिंग
  9. Redmi ने सस्ते स्मार्ट TV A50, A55, A65 किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले के साथ हैं धांसू फीचर्स
  10. Youtuber ने बोला झूठ! कहा- एक दिन एयरपोर्ट में बिताया, पुलिस ने किया अरेस्‍ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »