Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Xiaomi एक नए स्मार्टफोन Mi 9T Pro पर भी काम कर रही है। Mi 9T Pro को स्पेसिफिकेशन के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जानें इसके बारे में।

Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

विज्ञापन
Mi 9T से संबंधित अफवाहें पिछले काफी समय से सामने आ रही है लेकिन इस बीच अब हाल ही में यह बात सामने आई है कि Xiaomi एक नए स्मार्टफोन Mi 9T Pro पर भी काम कर रही है। Mi 9T Pro को स्पेसिफिकेशन के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है और इसके स्पेसिफिकेशन Redmi K20 Pro के समान हैं। यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro। Mi 9T के साथ 12 जून को Mi 9T Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग को 7 जून यानी शुक्रवार को पब्लिश किया गया है जिससे मी 9टी प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है। यह स्पेसिफिकेशन Redmi K20 Pro के समान हैं जिन्हें गीकबेंच डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था।

गीकबेंच लिस्टिंग में Mi 9T Pro ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 3,453 और 10,363 स्कोर किया है। यह स्कोर काफी हद तक Redmi K20 Pro के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर परिणामों के समान हैं। गीकबेंच लिस्टिंग में रेडमी के20 प्रो का 8 जीबी रैम वेरिएंट ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 3,748 और 10,202 स्कोर किया था।
 
xiaomi


गीकबेंच लिस्टिंग के सामने आने के बाद अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro। ठीक उसी तरह जिस तरह Redmi K20 का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T। Mi 9T Pro की गीकबेंच लिस्टिंगे को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया था।

बता दें कि Xiaomi ने Mi 9T Pro स्मार्टफोन से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। Xiaomi 12 जून को Mi 9T को लॉन्च करने जा रही है। फिलिपिंस की वेबसाइट Revu के मुताबिक, कई अनाधिकारिक सेलर्स अभी तक लॉन्च नहीं हुए Xiaomi Mi 9T स्मार्टफोन को फिलिपिंस में बेच रहे हैं। फोन को करीब 25,500 रुपये से करीब 28,100 रुपये के बीच बेचा जा रहा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi 9T Pro, Mi 9T Pro, Redmi K20 Pro, Xiaomi, Mi 9T, Geekbench
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. 55, 65, 75 इंच डिस्प्ले के साथ Huawei Vision Smart Screen 4 SE लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
  2. पुरानी यादें! 25 साल बाद फ‍िर से लॉन्‍च होगा यह पॉपुलर Nokia फोन, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
  3. Nokia 225 4G 2024 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा, मिलेंगे ये बड़े बदलाव
  4. Oppo Reno 12, 12 Pro, Oppo Pad 3 और Enco X3 जल्द होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Nothing Phone (2a) स्पेशल एडिशन आज भारत में खास 'ब्लू कलर' में होगा लॉन्च, देखें शानदार डिजाइन
  6. Vivo V40 Lite फोन ब्लूटूथ 5.1 के साथ Bluetooth SIG पर स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च!
  7. 2500 फीट ऊपर न्यूयॉर्क में उड़ता दिखा UFO! फ्लाइट में बैठी महिला ने रिकॉर्ड किया वीडियो
  8. एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर…सितंबर तक कभी फट सकता है
  9. CSK Vs SRH Live: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL मैच, यहां देखें फ्री
  10. Infinix GT 20 Pro गेमिंग फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »