• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mi A3 और Mi A3 Lite एंड्रॉयड वन फोन हो सकते हैं इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस: रिपोर्ट

Mi A3 और Mi A3 Lite एंड्रॉयड वन फोन हो सकते हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस: रिपोर्ट

Xiaomi Mi A2 के अपग्रेड वर्जन का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जानें इसके बारे में।

Mi A3 और Mi A3 Lite एंड्रॉयड वन फोन हो सकते हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस: रिपोर्ट

Mi A3 और Mi A3 Lite एंड्रॉयड वन फोन हो सकते हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • Xiaomi कर रही तीन नए एंड्रॉयड वन फोन की टेस्टिंग
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं ये Xiaomi फोन
  • Xiaomi के आगामी फोन हो सकते हैं Mi A3 और Mi A3 Lite
विज्ञापन
Xiaomi का Mi A2 एक अच्छा स्मार्टफोन रहा है, कंपनी का यह हैंडसेट स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आता है। आज भी मी ए2 खरीदना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। Xiaomi Mi A2 के अपग्रेड वर्जन का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi अपने दो एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि ये आगामी फोन Mi A2 और Mi A2 Lite के अपग्रेड वर्जन हो सकते हैं।

एक्सडीए मेंबर franztesca ने इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद XDA Developers की टीम ने इस बात को कंफर्म किया। रिपोर्ट में कहा गया कि Xiaomi तीन नई डिवाइस के हार्डवेयर की टेस्टिंग कर रही है जिन्हें  ‘pyxis', ‘bamboo_sprout', और ‘cosmos_sprout' कोडनेम दिए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि ‘bamboo_sprout' और ‘cosmos_sprout' संभवतः एंड्रॉयड वन फोन हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गूगल प्ले की सर्टिफाइड डिवाइस की मौजूदा लिस्ट में एंड्रॉयड वन फोन के लिए कोडनेम में ‘sprout' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। उम्मीद है कि ये फोन Mi A3 और Mi A3 Lite फोन हो सकते हैं।

‘pyxis' इनमें से किसी एक फोन का चीनी वेरिएंट हो सकता है जैसे Mi A2 (रिव्यू) को चीन में Mi 6X नाम से लॉन्च किया गया था। हो सकता है कि Xiaomi के आगामी दोनों फोन स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के बजाय मिड-रेंज़ प्रोसेसर जैसे कि स्नैपड्रैगन 675 या फिर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं। यह तीनों फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा फोन के रियर सेंसर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Android One, Xiaomi Mi A3, Xiaomi Mi A3 Lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 5 रनवे, 400 टर्मिनल गेट…सोशल मीडिया पर आई तस्‍वीर!
  2. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 से ज्यादा
  3. Google Play Store देगा यूजर्स को एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा
  4. Vivo Y18e स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां
  5. Amazon Great Summer Sale होगी 2 मई से शुरू: स्मार्टफोन से लेकर AC, TV, लैपटॉप सस्ते में खरीदें!
  6. Sony की समर सेल में प्लेस्टेशन 5 स्लिम पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट
  7. OnePlus Nord 4 लॉन्‍च होगा 12GB रैम, 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ!
  8. Toyota bZ3C, bZ3X इलेक्ट्रिक एसयूवी हुईं बीजिंग ऑटो शो में पेश, जानें क्या है खास
  9. China का प्‍लान ‘मून बेस 2045’ बढ़ाएगा अमेरिका की टेंशन! रूस का भी मिला साथ, जानें पूरा मामला
  10. 55, 65, 75 इंच डिस्प्ले के साथ Huawei Vision Smart Screen 4 SE लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »