Moto Z3 Play आएगा मोटो मॉड और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ, तस्वीर लीक

Moto Z3 Play की तस्वीर लीक हुई है और इसे देखकर लग रहा है कि Moto Z2 Play का अपग्रेड पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आ रहा है...

Moto Z3 Play आएगा मोटो मॉड और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ, तस्वीर लीक

Moto Z3 Play आएगा मोटो मॉड के साथ

विज्ञापन
Moto Z3 Play की तस्वीर लीक हुई है और इसे देखकर लग रहा है कि Moto Z2 Play का अपग्रेड पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है। नई लीक में स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर डिटेल का भी खुलासा हुआ है। साथ ही सभी मोटो मॉड्स भी दिखे हैं, जो लॉन्च होने वाले हैं। नए लीक के मुताबिक, Moto Z3 Play स्मार्टफोन मोटो मॉड सपोर्ट करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 636 दिया जाएगा। फोन में डुअल कैमरा सेटअप, फेस अनलॉक और 3000 एमएएच की बैटरी होगी।

एक्सडीए डिवेलपर्स के हवाले से फोन के हार्डवेयर और प्रमुख फीचर भी लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि Moto Z3 Play में 6 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में एल्युमिनियम बॉडी है। Moto Z3 Play में काम करता है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर। साथ देते हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी, 64 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट इसमें दिया गया है।

Moto Z3 Play में 12+8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन में लाइव फोटोज़ भी आ रही हैं, जिसे मोटोरोला ने 'सिनेमाग्राफ' नाम दिया है। पोर्ट्रेड मोड भी बैक और फ्रंट से लेना संभव होगा। Moto Z3 Play में हो सकती है 3000 एमएएच की बैटरी, जो मोटो मॉड सपोर्ट करेगी। इनबिल्ट डॉक्युमेंट में खुलासा हुआ है कि इसमें मोटो एक्सपीरिएंस, मोटो वॉयस, नेविगेशन गेस्चर, फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक होंगे।

Moto Z3 Play में टर्बोपावर के ज़रिए फास्ट चार्जिंग मिलेगी। साथ ही दो फ्यूचर एंड्रॉयड ओएस अपडेट भी Moto Z3 Play के लिए जारी किए जाएंगे। डिज़ाइन पर जाएं तो Moto Z3 Play में ग्लास पैनल होगा, पतले बेज़ल होंगे और कैमरा घुमावदार किनारों वाला होगा। कनेक्टिंग रिंग्स फोन के बैक में हैं, जैसा कि पहले दी जाती रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto Z3 play
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones May 2024: Realme GT Neo 6, Vivo X100 Ultra, Meizu 21 Note जैसे स्मार्टफोन इस महीने होंगे लॉन्च!
  2. ग्रीनलैंड की चट्टानों में मिला 3.7 अरब साल पुराना सीक्रेट! आप भी जानें
  3. बच्‍चों के लिए ऑनलाइन मंगाते हैं खिलौने? यह खबर चौंका देगी
  4. Amazon Great Summer Sale: 8 हजार से भी सस्ते में मिल रहा 5G स्मार्टफोन
  5. Poco ने स्काईलाइन ब्लू कलर में लॉन्च किया X6 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Noise Pop Buds ईयरबड्स भारत में 50 घंटे प्लेटाइम, IPX5 रेटिंग के साथ Rs 999 में लॉन्च
  7. Antutu ने बताए सबसे दमदार 10 स्मार्टफोन, OnePlus Ace 3V सबसे आगे, जानें पूरी लिस्ट
  8. Realme P1 5G का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता
  9. Vivo Y38 5G लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्ज, 120Hz डिस्प्ले के साथ, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco ने स्काईलाइन ब्लू कलर में लॉन्च किया X6 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. ग्रीनलैंड की चट्टानों में मिला 3.7 अरब साल पुराना सीक्रेट! आप भी जानें
  3. Amazon Great Summer Sale 2024: स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और Amazon डिवाइस पर भारी डिस्काउंट
  4. Upcoming Smartphones May 2024: Realme GT Neo 6, Vivo X100 Ultra, Meizu 21 Note जैसे स्मार्टफोन इस महीने होंगे लॉन्च!
  5. 129Km रेंज के साथ लॉन्‍च हुई Okaya की ई-बाइक FERRATO Disruptor, बुकिंग 500 रुपये में, जानें प्राइस
  6. Vivo ने 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया V30e
  7. Antutu ने बताए सबसे दमदार 10 स्मार्टफोन, OnePlus Ace 3V सबसे आगे, जानें पूरी लिस्ट
  8. Amazon Great Summer Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  9. बच्‍चों के लिए ऑनलाइन मंगाते हैं खिलौने? यह खबर चौंका देगी
  10. Amazon Great Summer Sale: 8 हजार से भी सस्ते में मिल रहा 5G स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »