Nokia 2.3 के कलर वेरिएंट की मिली जानकारी

Nokia 2.3 Colour Variants: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global एक नए बजट स्मार्टफोन नोकिया 2.3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। Nokia ब्रांड के इस हैंंडसेट के कलर वेरिएंट की जानकारी सामने आ गई है।

Nokia 2.3 के कलर वेरिएंट की मिली जानकारी

Nokia 2.3 Colour Variants: नोकिया 2.3 के कलर वेरिएंट की मिली जानकारी

ख़ास बातें
  • डिस्ट्रीब्यूर डेटाबेस में स्पॉट हुआ Nokia 2.3
  • नोकिया 2.3 के तीन कलर वेरिएंट की मिली जानकारी
  • Nokia 2.3 में होगा ब्लूटूथ वर्जन 5 सपोर्ट
विज्ञापन
Nokia 2.3 Colour Variants: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global एक नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है,  कहा जा रहा है यह नोकिया 2.3 हो सकता है। नाम से इस बात का संकेत मिलता है कि Nokia 2.2 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। याद करा दें कि जून 2019 में नोकिया 2.2 को मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 5.71 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। डिस्ट्रीब्यूर डेटाबेस से लीक हुई जानकारी के आधार पर ऐसा लग रहा है कि Nokia 2.3 जल्द मार्केट में आने वाला है।

NokiaPowerUser द्वारा शेयर किए गए डिस्ट्रीब्यूर डेटाबेस के लीक हुए स्क्रीनशॉट के अनुसार, नोकिया 2.3 जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है।  डेटाबेस से इस बात का पता चला है कि Nokia 2.3 का मॉडल नंबर TA-1206 है। इतना ही नहीं, डेटाबेस से इस बात का भी पता चला है कि फोन के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं, सैंड, सेयान ग्रीन और चारकोल।
 
nokia

फिलहाल Nokia 2.3 Specifications के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। नोकिया 2.3 स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुका है, साथ ही इस बात का पता चला था कि फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर और ब्लूटथ वर्जन 5 होगा। अधिकांश अन्य Nokia स्मार्टफोन की तरह, नोकिया 2.3 भी Google के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा।

हो सकता है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई के साथ उतारा जाए। याद रहे कि नोकिया 2.2 के बेस वेरिएंट को 7,699 रुपये और हाई-एंड वेरिएंट को 8,699 रुपये में लॉन्च किया गया था तो ऐसे में उम्मीद है कि Nokia 2.3 को भी समान कीमत के साथ उतारा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. HTC U24 सीरीज मॉडल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  2. iPhone 16 में मिलेगा बिल्कुल अलग कैमरा मॉड्यूल, पहले से बड़े साइज में आएंगे Pro मॉडल्स! तस्वीरें हुई लीक
  3. ग्लोबल कार सेल्स में EV की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, पिछले वर्ष बिके 1.40 करोड़ EV
  4. Apple इस साल लॉन्च करेगी पूरी तरह से 'AI-पावर्ड' डिवाइस! जानें इसमें ऐसा क्या होगा खास?
  5. Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
  6. Samsung की Galaxy S24 का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  7. Nubia Z60 Ultra Starry Night Edition: मिनटों में खत्म हो गया Nubia के इस Van-Gogh स्टाइल स्मार्टफोन का स्टॉक!
  8. दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 5 रनवे, 400 टर्मिनल गेट…सोशल मीडिया पर आई तस्‍वीर!
  9. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 से ज्यादा
  10. Google Play Store देगा यूजर्स को एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »