Nokia 3 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट

एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट नहीं मिलेगा। इसकी जगह सीधे एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया जाएगा।

Nokia 3 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट
ख़ास बातें
  • Nokia 3 को जल्द एंड्रॉयड 8.0 ओरियो मिलने की पुष्टि हुई है
  • नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है
  • इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट नहीं मिलेगा। इसकी जगह सीधे एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया जाएगा। अब नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल ने खुलासा कर दिया है कि Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जल्द ही ज़ारी होगा। और नोकिया 3 यूज़र को भी  ओरियो अपडेट का अनुभव मिलेगा।

नोकिया 3 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने की पुष्टि एचएमडी ग्लोबल के चीफ ऑफिसर जूहो सरविकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''नोकिया 3 के लिए बीटा लैब्स जल्द ही ज़ारी होने वाला है।'' इससे संकेत मिलते हैं कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। जूहो ने नोकिया 2 के बारे में भी ट्वीट किया और कहा कि नोकिया 2 को सीधे एंड्रॉयड 8.1 ओरियो मिलेगा। बता दें कि नोकिया के दूसरे स्मार्टफोन जैसे नोकिया 6 और नोकिया 5 को करीब एक महीने पहले ही ओरियो बीटा अपडेट मिला है।


बता दें कि भारत में नोकिया का यह बजट स्मार्टफोन करीब 8,000 रुपये में मिलता है। नोकिया 3 भारत में ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। दिसंबर में नोकिया 3 को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट मिला था। लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के अलावा दिसंबर अपडेट में बेहतर सिस्टम स्टेब्लिटी मिली। नोकिया 3 के यूज़र इंटरफेस में भी कुछ नई चीज़ें जोड़ी गई हैं।
 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. ग्रीनलैंड की चट्टानों में मिला 3.7 अरब साल पुराना सीक्रेट! आप भी जानें
  2. Amazon Great Summer Sale 2024: स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और Amazon डिवाइस पर भारी डिस्काउंट
  3. Upcoming Smartphones May 2024: Realme GT Neo 6, Vivo X100 Ultra, Meizu 21 Note जैसे स्मार्टफोन इस महीने होंगे लॉन्च!
  4. 129Km रेंज के साथ लॉन्‍च हुई Okaya की ई-बाइक FERRATO Disruptor, बुकिंग 500 रुपये में, जानें प्राइस
  5. Vivo ने 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया V30e
  6. Antutu ने बताए सबसे दमदार 10 स्मार्टफोन, OnePlus Ace 3V सबसे आगे, जानें पूरी लिस्ट
  7. Amazon Great Summer Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  8. बच्‍चों के लिए ऑनलाइन मंगाते हैं खिलौने? यह खबर चौंका देगी
  9. Amazon Great Summer Sale: 8 हजार से भी सस्ते में मिल रहा 5G स्मार्टफोन
  10. WhatsApp में जल्द मिलेगा नया फीचर, हाल ही में ऑनलाइन आए यूजर्स का चलेगा पता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »