Nokia 5 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

HMD Global ने Nokia 5 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है।

Nokia 5 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Nokia 5 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस है Nokia 5
  • 2017 में एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुआ था नोकिया 5
  • पिछले साल Nokia 5 को मिला था एंड्रॉयड 8 ओरियो अपडेट
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 5 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। हाल ही में कंपनी के प्रबंधक द्वारा अपडेट जारी किए जाने की घोषणा की गई है। नोकिया 5 के लिए अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, ऐसे में सभी Nokia 5 यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ Nokia 5 को जनवरी 2019 सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है।

याद करा दें कि, 2017 में नोकिया 5 को एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च किया गया था और फिर पिछले साल हैंडसेट को एंड्रॉयड 8 ओरियो अपडेट मिला था। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करके Nokia 5 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की जानकारी दी थी। ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट को जारी किया गया है, ऐसे में सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में समय लगेगा। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो सेटिंग्स में जाएं और फिर सिस्टम अपडेट पर जाकर अपडेट की जांच करें।

कई यूजर्स ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि भारत के अलावा नीदरलैण्ड और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी Nokia 5 यूजर्स को अपडेट मिलने लगा है। ऑफिशियल चेंजलॉग के मुताबिक, नोकिया 5 को मिले अपडेट का बिल्ड नंबर V6.12E है। अपडेट के साथ नया नेविगेशन सिस्टम, नए सेटिंग्स मेन्यू समेत कई फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा अडैप्टिव बैटरी और अडैप्टिव ब्राइटनेस जैसे फीचर भी जोड़े गए हैं। Nokia 5 को मिले Android 9 Pie अपडेट का फाइल साइज 1663 एमबी है। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने के बाद ही अपडेट को डाउनलोड करें।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 5, HMD Global, Android 9 Pie
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर Big Saving Days Sale से पहले ही मिल रहा iPhone 14, iPhone 12 पर तगड़ा डिस्काउंट
  2. 50 हजार से सस्ते में Samsung Galaxy S23 5G खरीदने का मौका, लिमिटेड पीरियड के लिए तगड़ा डिस्काउंट
  3. BSNL के 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या 8 लाख पर पहुंची, 5G नेटवर्क लॉन्च करने की भी तैयारी
  4. भारत में पिछले वित्त वर्ष में हुई 131 अरब UPI ट्रांजैक्शंस, PhonePe की बड़ी हिस्सेदारी 
  5. चीन में जल्द दिखाई देगी उड़ने वाली कार!
  6. HTC U24 सीरीज मॉडल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  7. iPhone 16 में मिलेगा बिल्कुल अलग कैमरा मॉड्यूल, पहले से बड़े साइज में आएंगे Pro मॉडल्स! तस्वीरें हुई लीक
  8. ग्लोबल कार सेल्स में EV की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, पिछले वर्ष बिके 1.40 करोड़ EV
  9. Apple इस साल लॉन्च करेगी पूरी तरह से 'AI-पावर्ड' डिवाइस! जानें इसमें ऐसा क्या होगा खास?
  10. Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »