• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के भारत में लॉन्च तारीख का खुलासा

नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के भारत में लॉन्च तारीख का खुलासा

लॉन्च के वक्त इन हैंडसेट की अंतरराष्ट्रीय कीमत का ऐलान किया गया। लेकिन भारतीय कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब इन हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर गैजेट्स 360 को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के भारत में लॉन्च तारीख का खुलासा
ख़ास बातें
  • भारत में सबसे पहले नोकिया 1 लॉन्च होगा
  • सके बाद नोकिया 6 (2018) के एक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा
  • नोकिया 8 सिरोको को भारतीय मार्केट में मई महीने तक उतारा जा सकता है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शुरू होने से ठीक पहले रविवार को बार्सिलोना में पांच नए नोकिया फोन लॉन्च किए। ये हैं- नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 1 और नोकिया 8110 4जी। बता दें कि नोकिया 8110 4जी एक फीचर फोन है। लॉन्च के वक्त इन हैंडसेट की अंतरराष्ट्रीय कीमत का ऐलान किया गया। लेकिन भारतीय कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब इन हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर गैजेट्स 360 को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर गैजेट्स 360 से बातचीत में एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट इंडिया अजय मेहता ने लेटेस्ट नोकिया मोबाइल फोन के लॉन्च की तारीख के बारे में इशारों में बताया।

भारत में सबसे पहले नोकिया 1 लॉन्च होगा। भारत में यह फोन अप्रैल महीने में आएगा। इसके बाद नोकिया 6 (2018) के एक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। मेहता के मुताबिक, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। वहीं, इस हैंडसेट के दूसरे वेरिएंट को मई या जून महीने तक पेश किया जाएगा।

नोकिया 8 सिरोको को भारतीय मार्केट में मई महीने तक उतारा जा सकता है। वहीं, नोकिया 7 प्लस को मई महीने के आखिर या जून की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है। सबसे आखिरी में लॉन्च होगा नोकिया का लेटेस्ट फीचर फोन, नोकिया 8110 4जी। इसके जुलाई 2018 के बाद ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।

जैसा कि हमने आपको बताया, रविवार को पांच मोबाइल से पर्दा उठाया गया। इनमें चार एंड्रॉयड स्मार्टफोन थे। तीन एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हैं। वहीं, नोकिया 1 एंड्रॉयड गो हैंडसेट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है भारत की टॉप कंपनी! Accenture, Cognizant इस नम्बर पर ...
  2. Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!
  3. भारत का ट्रिप कैंसल करने के बाद चीन पहुंचे Elon Musk
  4. GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 20000mAh बैटरी का पावर बैंक, 33W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट, जानें कीमत
  6. WhatsApp ने बदला रंग! आई नई कलर स्कीम
  7. Work From Home Jobs: ये 30 कंपनियां दे रहीं 100% वर्क फ्रॉम होम जॉब, सैलरी Rs 80 लाख तक!
  8. Air Pollution Effects: वायु प्रदूषण से स्वांस संबंधी इस गंभीर बिमारी का खतरा!
  9. LSG Vs RR Live: लखनऊ और राजस्थान के बीच IPL मैच अब से कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री
  10. Apple 12.9 इंच iPad Air में OLED की बजाए LCD पैनल करेगी इस्तेमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »