OnePlus 6 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

OnePlus 6 स्मार्टफोन यूजर को गूगल के लेटेस्ट Android 9.0 Pie का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। OnePlus ने कहा कि एंड्रॉयड पाई अपडेट जल्द ही OnePlus 5, OnePlus 5T, OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

OnePlus 6 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • भारत में वनप्लस 6 के दो वेरिएंट किए गए हैं लॉन्च
  • वनप्लस 6 स्मार्टफोन को भारत में मई में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने OnePlus 6 स्मार्टफोन यूजर के लिए गूगल के लेटेस्ट Android 9.0 Pie का स्टेबल अपडेट देना शुरू कर दिया है। OnePlus का यह पहला स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड 9.0 पाई का स्टेबल अपडेट मिला है। OnePlus ने कहा कि एंड्रॉयड पाई अपडेट जल्द ही OnePlus 5, OnePlus 5T, OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। OxygenOS 9.0 अपडेट का फाइल साइज 1521एमबी है। याद करा दें कि इस महीने के शुरुआत में वनप्लस 6 यूजर्स को अपडेट OxygenOS ओपन बीटा 1 और ओपन बीटा 2 प्रोग्राम के तहत मिल रहा था। ओपन बीटा से पहले हैंडसेट Android P बीटा प्रोग्राम का हिस्सा था। OnePlus 6 स्मार्टफोन को कई एंड्रॉयड पाई डेवलेपर प्रिव्यू बिल्ड भी मिले चुके हैं। नया एंड्रॉयड स्टेबल अपडेट OxygenOS 9.0 अपडेट के साथ मिल रहा है।

वनप्लस फोरम पर मौजूद पोस्ट के मुताबिक, चेंजलॉग में दिखाई दे रहा है कि Android 9.0 अपडेट इंस्टॉल होने के बाद आपको नया डू नॉट डिस्टर्ब मोड, गेमिंग मोड 3.0 और कई नए कलर्स कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। टेक्स्ट नोटिफिकेशन मोड और थर्ड पार्टी कॉल्स के लिए नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स को भी जोड़ा गया है। पुराने स्टेबल वर्जन पर चलने वाले वनप्लस 6 यूजर्स को अपडेट मिलने पर नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद आप  Settings > System Updates > Check for updates पर जाकर फोन को अपडेट कर सकते हैं। OnePlus 3 के लॉन्च के बाद कंपनी ने वादा किया था कि सभी वनप्लस स्मार्टफोन को दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसका मलतब यह हुआ कि OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स के लिए Android Pie आखिरी एंड्रॉयड अपडेट है। याद करा दें कि वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को 2016 में लॉन्च किया गया था।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus, OnePlus 5, OnePlus 5T, OnePlus 3, OnePlus 3T
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में जल्द दिखाई देगी उड़ने वाली कार!
  2. HTC U24 सीरीज मॉडल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  3. iPhone 16 में मिलेगा बिल्कुल अलग कैमरा मॉड्यूल, पहले से बड़े साइज में आएंगे Pro मॉडल्स! तस्वीरें हुई लीक
  4. ग्लोबल कार सेल्स में EV की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, पिछले वर्ष बिके 1.40 करोड़ EV
  5. Apple इस साल लॉन्च करेगी पूरी तरह से 'AI-पावर्ड' डिवाइस! जानें इसमें ऐसा क्या होगा खास?
  6. Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
  7. Samsung की Galaxy S24 का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  8. Nubia Z60 Ultra Starry Night Edition: मिनटों में खत्म हो गया Nubia के इस Van-Gogh स्टाइल स्मार्टफोन का स्टॉक!
  9. दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 5 रनवे, 400 टर्मिनल गेट…सोशल मीडिया पर आई तस्‍वीर!
  10. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »