इन Realme स्मार्टफोन को मिलेगा Android 10 अपडेट, जानें कब

Android 10 पर आधारित Oppo की अगली कस्टम स्किन ColorOS 7 Roadmap की मिली जानकारी, जानें आप भी।

इन Realme स्मार्टफोन को मिलेगा Android 10 अपडेट, जानें कब

Photo Credit: Weibo

ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro को अगले महीने मिलेगा ColorOS 7 बीटा अपडेट
  • स्टेबल रोल आउट जनवरी 2020 से शुरू
  • Realme C2 को 2020 की तीसरी तिमाही में मिलेगा अपडेट
विज्ञापन
ColorOS 7 Launch Date in India: Android 10 पर आधारित Oppo की अगली कस्टम स्किन कलर ओएस 7 को भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Realme ने कलर ओएस 7 के रोडमैप से पर्दा उठा दिया है। Realme X2 Pro को अगले महीने 18 दिसंबर को ColorOS 7 का बीटा वर्जन मिलेगा। कलर ओएस 7 का स्टेबल रोल आउट जनवरी 2020 से शुरू होगा और 2020 की तीसरी तिमाही तक चलेगा।

Realme से मिली आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ColorOS 7 का यह कस्टमाइज्ड वर्जन स्मूथ गेमिंग ग्राफिक्स, बेहतर रैम मैनेजमेंट, वीडियो के लिए ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन के साथ आ रहा है। इनमें से कुछ कस्टमाइज़ेशन में ऐप आइकन, शेप और साइज़ और फॉन्ट बदलने की क्षमता शामिल है।
 
ck7ordtc

ColorOS 7 Roadmap: कलर ओएस 7 रोडमैप की मिली जानकारी

इसके अलावा एक सिस्टम-वाइड डार्क मोड भी है। Realme का यह भी कहना है कि यूज़र्स को कुछ स्पेशल फीचर्स भी मिल सकते हैं जो स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के करीब होंगे, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह फीचर्स आखिर कौन से होंगे। ColorOS 7 का बीटा प्रोग्राम 27 नवंबर से शुरू होगा, रियलमी कम्युनिटी पेज़ पर जाकर आपको ऐप्लिकेशन फॉर्म को भरना होगा। Realme अगले महीने 9 दिसंबर को बीटा टेस्टर की फाइनल लिस्ट की घोषणा करेगी।
 

ColorOS 7 Roadmap

स्टेबल रिलीज़ रोडमैप की बात करें तो जनवरी 2020 में Realme 3 Pro और Realme XT स्मार्टफोन को सबसे पहले कलर ओएस 7 अपडेट मिलेगा। फरवरी 2020 में Realme X (रिव्यू) और Realme 5 Pro स्मार्टफोन के लिए Realme X2 Pro के लिए मार्च 2020 में तो वहीं Realme 3 (रिव्यू) और Realme 3i (रिव्यू) को अप्रैल में अपडेट मिलेगा।

इसके बाद Realme 5 और Realme 5s को मई में, Realme 2 Pro (रिव्यू) को जून में और Realme C2 (रिव्यू) को 2020 की तीसरी तिमाही में अपडेट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 4 Lite आया BIS पर नजर, भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Bajaj ला रही दुनिया की पहली CNG Bike, 18 जून को है लॉन्च! जानें फीचर्स
  3. TCL 50 XL 5G फोन लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  4. 25 साल बाद फिर लौट रहा Nokia 3210, डिजाइन और प्राइस हुआ लीक!
  5. Amazon की समर सेल में 50,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. 24 घंटों में कितने घंटे की नींद जरूरी? नई स्टडी में खुलासा
  7. 75 हजार साल पहले जीवित रही महिला का चेहरा आया सामने!
  8. Sony Xperia 10 VI के लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, तीन कलर वेरिएंट्स समेत सामने आया डिजाइन
  9. Amazon की समर सेल में 80,000 रुपये से कम के गेमिंग लैपटॉप पर बेस्ट डील्स
  10. Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 26 दिन स्टैंडबाय टाइम, IP68 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »