Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10.3 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 Pro को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 10.3.1.0.PEIMIXM है
  • लेटेस्ट मीयूआई अपडेट का फाइल साइज़ लगभग 1.6 जीबी है
  • Redmi Note 6 Pro को भी हाल ही में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला है
विज्ञापन
Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10.3 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। लेटेस्ट अपडेट के साथ रेडमी नोट 5 प्रो और रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन दोनों को सिस्टम-वाइड डार्क मोड मिलेगा। भारत में कई यूज़र्स ने Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro को MIUI 10.3 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलने की पुष्टि की है।

मीयूआई कम्युनिटी फोरम पर यूज़र रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro स्मार्टफोन को भारत में मीयूआई 10.3 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलने लगा है। अपडेट का फाइल साइज़ लगभग 1.6 जीबी है। रेडमी नोट 5 प्रो को मिले अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्जन MIUI 10.3.1.0.PEIMIXM है।

वहीं, दूसरी ओर Redmi 6 Pro को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 10.3.2.0.PDMMIXM है। रेडमी नोट 5 प्रो और रेडमी 6 प्रो दोनों ही हैंडसेट को मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। रेडमी नोट 5 प्रो और रेडमी 6 प्रो को लेटेस्ट अपडेट के साथ सिस्टम-वाइड डार्क मोड मिलेगा, इसकी मदद से यूज़र बैकग्राउंड कलर को डिफॉल्ट व्हाइट से ब्लैक में बदल सकते हैं। इस वज़ह से आंखों पर तनाव भी कम पड़ता है।

नए मीयूआई अपडेट के साथ एंड्रॉयड फीचर्स और जेस्चर आधारित नेविगेशन सिस्टम भी मिल रहा है। इंस्टॉल ऐप्स को सिक्योर करने के लिए अपडेट के साख फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है  तो आप Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। सलाह दी जाती  है कि अपडेट करने से पहले अपने डेटा का बैकअप ले लें। FoneArena ने सबसे पहले अपडेट रोलआउट को रिपोर्ट किया था।

याद करा दें कि Xiaomi ने पिछले साल फरवरी में भारत में Redmi Note 5 Pro को एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 के साथ लॉन्च किया था। पिछले साल जून में फोन को एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 अपडेट मिला था। इसके अलावा, कंपनी ने अप्रैल में Redmi Note 5 Pro के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10.9.3 ग्लोबल बीटा अपडेट को जारी किया था।

वहीं दूसरी ओर Redmi 6 Pro को पिछले साल सितंबर में एंड्रायड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 के साथ लॉन्च किया गया था। नवंबर में हैंडसेट को एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट प्राप्त हुआ था। पिछले महीने Xiaomi ने Redmi Note 6 Pro के लिए MIUI 10.3.2 ग्लोबल स्टेबल अपडेट को जारी किया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • कमियां
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 13 Pro+ 5G वर्ल्ड चैम्पियंस एडिशन अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 8a का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो लीक, AI फीचर्स का खुलासा
  3. 30 हजार कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' देकर यह कंपनी बन रही मिसाल
  4. itel T11 Pro TWS Earbuds भारत में लॉन्च, कीमत 1300 से कम और बैटरी चलेगी 42 घंटे तक
  5. Kia की Sonet की बिक्री 4 वर्ष से कम में 4 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  6. Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, Galaxy Ring हो सकते हैं लॉन्च
  7. Realme C65 5G हुआ 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. गजब! ये कंपनी दे रही Free में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की सुविधा, जानें पूरा मामला
  9. Lava ने गोल्ड कलर में पेश किया O2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Nothing का सबब्रैंड CMF लॉन्‍च करेगा पहला स्‍मार्टफोन! BIS पर हुआ लिस्‍ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »