Redmi 7 को मिला सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

पता चला है कि कंपनी Redmi 7 बजट फोन पर काम कर रही है और इसे जल्द ही चीनी मार्केट में पेश किया जा सकता है। दरअसल, इस सीरीज़ को हाल ही में 3सी सर्टिफिकेशन मिला था।

Redmi 7 को मिला सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • सर्टिफिकेशन में रेडमी 7 के तीन अलग वेरिएंट का ज़िक्र
  • संभव है कि Redmi 7 को Redmi Note 7 Pro के बाद लॉन्च किया जाए
  • Redmi 7 के सभी वेरिएंट 10 वॉट के चार्जर के साथ आएंगे
विज्ञापन
Redmi Note 7 को चीन में लॉन्च किए जाने के बाद से रेडमी सीरीज़ सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि भारत में जल्द ही रेडमी नोट 7 को लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 7 Pro के बारे में भी कई जानकारियां सामने आई हैं, लेकिन इसे अभी तक लॉन्च किया गया है। अब पता चला है कि कंपनी Redmi 7 बजट फोन पर काम कर रही है और इसे जल्द ही चीनी मार्केट में पेश किया जा सकता है। दरअसल, इस सीरीज़ को हाल ही में 3सी सर्टिफिकेशन मिला था।

Redmi 7 के तीन मॉडल नंबर को कथित तौर पर 12 फरवरी को CCC सर्टिफिकेशन मिला है। इसी फोन को सिंगापुर के IMDA और ताइवान के NCC पर भी लिस्ट किया गया था। सर्टिफिकेशन के बारे में सबसे पहले जानकारी MySmartPrice द्वारा दी गई। सर्टिफिकेशन से यह भी खुलासा हुआ कि Redmi 7 के ये सभी वेरिएंट 10 वॉट के चार्जर के साथ आएंगे।
 
nr0jd16o

Photo Credit: Compulsory Certification of China/ MySmartPrice


सर्टिफिकेशन में रेडमी 7 के तीन अलग वेरिएंट M1810F6LE, M1810F6LT और M1810F6LC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हैं। ड्रॉयडशाउट ने पुष्टि की है कि इन्हीं तीनों मॉडल नंबर का इस्तेमाल Redmi 7 की आईएमडीए सर्टिफिेकेशन में हुआ था। 10 वॉट चार्जर के अलावा सर्टिफिकेशन से इस हैंडसेट के 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आने के बारे में पता चला है।

संभव है कि शाओमी से हाल ही में अलग हुए Redmi सब-ब्रांड द्वारा Redmi 7 को Redmi Note 7 Pro के बाद लॉन्च किया जाए। 3सी सर्टिफिेकेशन मिल जाने के बाद इस फोन को पहले चीन में लॉन्च किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इसके बाद ही इसे ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। रेडमी 7 के बारे में और कोई जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है, लेकिन हम इसे Redmi 6 से बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं।

याद रहे कि Redmi 6 में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है। हम Redmi 7 में डिस्प्ले नॉच और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो की उम्मीद कर सकते हैं। रेडमी 6 मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। हम रेडमी 7 में ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

वैसे, Xiaomi भारत में पोको की तरह Redmi को अलग सब-ब्रांड नहीं बनाना चाहती है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि कंपनी रेडमी 7 सीरीज़ को भारत में कब और कैसे लॉन्च कर करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Xiaomi Redmi 7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp ने बदला रंग! आई नई कलर स्कीम
  2. Work From Home Jobs: ये 30 कंपनियां दे रहीं 100% वर्क फ्रॉम होम जॉब, सैलरी Rs 80 लाख तक!
  3. Air Pollution Effects: वायु प्रदूषण से स्वांस संबंधी इस गंभीर बिमारी का खतरा!
  4. LSG Vs RR Live: लखनऊ और राजस्थान के बीच IPL मैच अब से कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री
  5. Apple 12.9 इंच iPad Air में OLED की बजाए LCD पैनल करेगी इस्तेमाल!
  6. Infosys फाउंडर की सलाह पर Wakefit का 70 घंटे काम करने का नया अंदाज, देखें वीडियो
  7. मंगल पर 'मकड़ियों की फौज'! यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने किया फोटो का खुलासा
  8. मारूति सुजुकी ने हासिल किया 3,878 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्रॉफिट, SUV की जोरदार डिमांड
  9. MI Vs DC Live: मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स का IPL मैच कुछ देर में, ऐसे देखें फ्री!
  10. Samsung Galaxy S24 FE मॉडल नम्बर के साथ हुआ स्पॉट, लॉन्च टाइमलाइन भी लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »