Redmi Note 7 सीरीज़ के दो करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बिके

Redmi Note 7: जुलाई महीने में Xiaomi ने ऐलान किया था कि वह रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 15 मिलियन से ज़्यादा डिवाइस बेचने में सफल रही है। 1 करोड़ का आंकड़ा मई महीने में पार हुआ था।

Redmi Note 7 सीरीज़ के दो करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बिके

Redmi Note 7 सीरीज़ के दो करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बिके

ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 सीरीज़ के तीन हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध
  • भारत में बिकते हैं रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 7एस और Redmi Note 7
  • रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो की कीमतें हुईं कम
विज्ञापन
Xiaomi ने मंगलवार को ऐलान किया कि कंपनी दुनिया भर में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 2 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बेचने में सफल रही है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन एक यूज़र को रेडमी नोट 7 प्रो गिफ्ट के तौर पर देंगे। बता दें कि कंपनी की रेडमी नोट 7 सीरीज़ के तीन हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध हैं- रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 7एस और Redmi Note 7। याद रहे कि रेडमी नोट 7 को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था, जबकि रेडमी नोट 7 प्रो को सबसे पहले भारत में फरवरी में पेश किया गया था।

रेडमी इंडिया और मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके बताया है कि लॉन्च के बाद अब तक मार्केट में 2 करोड़ से ज्यादा Redmi Note 7 सीरीज़ हैंडसेट बिक चुके हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि रेडमी नोट 7 को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था। इसके बाद फरवरी महीने में रेडमी नोट 7 प्रो आया। फिर मई महीने में रेडमी नोट 7एस को भारत लाया गया। यह चीन में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 7 का ही भारतीय वेरिएंट है। देखा जाए तो कुल सात महीनों में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 2 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बेचे जा चुके हैं।

जुलाई महीने में शाओमी ने ऐलान किया था कि वह रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 15 मिलियन से ज़्यादा डिवाइस बेचने में सफल रही है। 1 करोड़ का आंकड़ा मई महीने में पार हुआ था। कंपनी करीब एक महीने में ही रेडमी नोट 7 सीरीज़ के करीब 50 लाख हैंडसेट बेचने में सफल रही है। साफ है कि रेडमी नोट 7 सीरीज़ मार्केट में खासा लोकप्रिय रहा है।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने हाल ही में अपने शाओमी रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो फोन की कीमतों में बदलाव किया था। शाओमी रेडमी नोट 7एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस वेरिएंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद रेडमी नोट 7एस के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। पहले यह वेरिएंट 12,999 रुपये में बिकता था। रेडमी नोट 7 प्रो का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7, Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (2a) स्पेशल एडिशन आज भारत में खास 'ब्लू कलर' में होगा लॉन्च, देखें शानदार डिजाइन
  2. Vivo V40 Lite फोन ब्लूटूथ 5.1 के साथ Bluetooth SIG पर स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च!
  3. 2500 फीट ऊपर न्यूयॉर्क में उड़ता दिखा UFO! फ्लाइट में बैठी महिला ने रिकॉर्ड किया वीडियो
  4. एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर…सितंबर तक कभी फट सकता है
  5. CSK Vs SRH Live: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL मैच, यहां देखें फ्री
  6. Infinix GT 20 Pro गेमिंग फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  7. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है भारत की टॉप कंपनी! Accenture, Cognizant इस नम्बर पर ...
  8. Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!
  9. भारत का ट्रिप कैंसल करने के बाद चीन पहुंचे Elon Musk
  10. GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »