Redmi Note 7 Pro को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा, यह जानकारी तो पहले ही मिल चुकी है। लेकिन अब Redmi ब्रांड के प्रेसिडेंट लू विबिंग ने इशारों में इस फोन की कीमत की जानकारी दे दी है। विबिंग ने बताया है कि Redmi Note 7 Pro को मार्केट में करीब 2,000 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) के दाम में लाया जाएगा। याद रहे कि Xiaomi ने बीते महीने चीनी मार्केट में Redmi Note 7 को 999 चीनी युआन (करीब 10,600 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।
लॉन्च से संबंधित वीबो पोस्ट पर एक यूज़र द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में लू विबिंग ने
इशारों में बताया कि रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 2,000 चीनी युआन के आसपास हो सकती है। दरअसल, रेडमी के प्रमुख से एक यूज़र ने Redmi Note 7 Pro और
Xiaomi Mi 9 के बीच अंतर बताने को कहा था, क्योंकि दोनों 48 मेगपिक्सल के Sony IMX586 प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस हैं।
विबिंग के जवाब का अनुवाद है, अगर किसी शख्स का बजट 3,000 चीनी युआन (करीब 31,800 रुपये) या उससे ज़्यादा है तो उसके लिए शाओमी मी 9 है। अगर बजट 2,000 चीनी युआन या उससे कम है तो Redmi Note 7 Pro उसके लिए है।
चीनी मार्केट में
शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।
गैजेट्स ने आपको पहले ही बताया था,
Redmi Note 7 Pro को अगले हफ्ते
चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। रेडमी के प्रेसिडेंट ने फोन के दो रेंडर्स भी पोस्ट किए। इनमें 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 कैमरा सेंसर का ज़िक्र था। लेकिन लॉन्च की तारीख को लेकर कुछ नहीं बताया गया था।
गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro के बारे में बीते महीने Redmi Note 7 के लॉन्च इवेंट के दौरान ही बताया था। शुरुआती टीज़र से रेडमी नोट 7 प्रो के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर होने का पता चला था। Aपुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा जिसे बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। नया चिपसेट स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का अपग्रेड है। इसके अलावा रेगुलर मॉडल में 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर है।
Xiaomi के सीईओ ली जून ने हाल ही में इशारा दिया था कि रेडमी नोट 7 प्रो का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है। इस फोन का डिज़ाइन और ज़्यादातर हार्डवेयर Redmi Note 7 वाला ही हो सकता है। पहले इस फोन की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होने की खबर थी।
दूसरी तरफ, Xiaomi भारत में Redmi Note 7 को लॉन्च करने के लिए 28 फरवरी को एक इवेंट आयोजित कर रही है। संभव है कि इसी इवेंट में कंपनी रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत और उपलब्धता की भी जानकारी दे।