Redmi Note 8 का टीज़र ज़ारी, लीक तस्वीरों से मिली पहली झलक

Redmi के अधिकारी ने दावा किया है कि Redmi Note 8 ज़्यादा बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें लेगा। संभवतः यह 64 मेगापिक्सल वाले प्राइमरी कैमरे के ज़रिए संभव हो पाएगा।

Redmi Note 8 का टीज़र ज़ारी, लीक तस्वीरों से मिली पहली झलक

Redmi Note 8 में हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरा

ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 में बड़ी बैटरी दिया जाना तय
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है रेडमी नोट 8
  • Redmi Note 8 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही Redmi Note 8 का कंसेप्ट पर आधारित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आया था। इसके साथ शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने जनरल मैनेजर लू विबिंग ने खुद ही 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले एक फोन का टीज़र ज़ारी किया था। अब शाओमी के इस अधिकारी के रेडमी नोट 8 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, बड़ी बैटरी और बेहतर इमेज क्वालिटी के बारे में बताया गया है। इसके अलावा रेडमी नोट 8 की कुछ वास्तविक तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें फोन ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ नज़र आ रहा है।

रेडमी के अधिकारी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करके बताया है कि रेडमी नोट 8 ज़्यादा बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें लेगा। संभवतः यह 64 मेगापिक्सल वाले प्राइमरी कैमरे के ज़रिए संभव हो पाएगा। याद रहे कि लू विबिंग ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था। यह एक रेडमी फोन का था जिसमें चार रियर कैमरे हैं और इनमें से एक सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। कंपनी Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सेंसर रेडमी नोट 8 का हिस्सा होगा।

इसके अतिरिक्त रेडमी के जनरल मैनेजर ने बताया कि रेडमी नोट 8 को बेहतर बैटरी लाइफ के लिए जाना जाएगा। इसमें 4,000 एमएएच से ज़्यादा बड़ी बैटरी दिया जाना तय है। उन्होंने यह भी बताया कि रेडमी नोट 8 हाथों में बेहतरीन एहसास देगा। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो रेडमी नोट 7 से ज़्यादा होगी। यह इशारा है कि कंपनी ऐसा बेहद ही छोटा नॉच देकर या पॉप-अप सेल्फी कैमरे के ज़रिए फुल-स्क्रीन डिस्प्ले देकर कर पाएगी।

पोस्ट से यह भी साफ है कि लू विबिंग खुद ही इन दिनों Redmi Note 8 को इस्तेमाल कर रहे हैं। रेडमी नोट 8 को चीनी मार्केट में 29 अगस्त को रेडमी ब्रांड के 70 इंच के टीवी के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा रेडमी नोट 8 की वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। तस्वीरों को स्लैशलीक्स द्वारा साझा किया गया है। इसमें हैंडसेट का रियर पैनल नज़र आ रहा है। यहां वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल है। प्रतीत होता है कि कंपनी इसमें चार सेंसर देने वाली है। फोन ग्लॉसी बैकपैनल, घुमावदार किनारे, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, स्पीकर और यूएसबी-पोर्ट से लैस है। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो रेडमी नोट 8 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाना तय है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. LSG Vs RR Live: लखनऊ और राजस्थान के बीच IPL मैच अब से कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री
  2. Apple 12.9 इंच iPad Air में OLED की बजाए LCD पैनल करेगी इस्तेमाल!
  3. Infosys फाउंडर की सलाह पर Wakefit का 70 घंटे काम करने का नया अंदाज, देखें वीडियो
  4. मंगल पर 'मकड़ियों की फौज'! यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने किया फोटो का खुलासा
  5. मारूति सुजुकी ने हासिल किया 3,878 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्रॉफिट, SUV की जोरदार डिमांड
  6. MI Vs DC Live: मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स का IPL मैच कुछ देर में, ऐसे देखें फ्री!
  7. Samsung Galaxy S24 FE मॉडल नम्बर के साथ हुआ स्पॉट, लॉन्च टाइमलाइन भी लीक
  8. Redmi Note 13 Pro+ 5G वर्ल्ड चैम्पियंस एडिशन अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  9. Google Pixel 8a का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो लीक, AI फीचर्स का खुलासा
  10. 30 हजार कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' देकर यह कंपनी बन रही मिसाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »