Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की कीमत लीक, वेरिएंट के बारे में भी मिली जानकारी

दावा किया गया है कि Redmi Note 8 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) होगी।

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की कीमत लीक, वेरिएंट के बारे में भी मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी होगी
  • Redmi Note 8 Pro में होगा मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर
  • 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा रेडमी नोट 8 प्रो
विज्ञापन
Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। लेकिन इससे पहले दोनों ही रेडमी नोट हैंडसेट के स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक हो गई है। इसके अलावा रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो के कई वेरिएंट की कीमतों का भी खुलासा हुआ है। वहीं, रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने आधिकारिक तौर पर रेडमी नोट 8 प्रो के रिटेल पैकेजिंग को सार्वजनिक कर दिया है। शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने दावा किया है कि रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी आसानी से दो दिन तक साथ दे देगी। इसके अतिरिक्त शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने रेडमी नोट 8 प्रो का कस्टम वारक्राफ्ट एडिशन लाने की जानकारी दी है।

नई लीक के बारे में जानकारी सबसे पहले 91मोबाइल्स द्वारा दी गई है। इसके मुताबिक, रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) होगी। इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,099 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) होगी। क्योंकि ये सारी जानकारियां वीबो से मिली हैं। ऐसे में इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

इसके अतिरिक्त रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने रेडमी नोट 8 प्रो के रिटेल बॉक्स की तस्वीर साझा की है। पैकेजिंग में गुलाबी रंग की झलक है। विबिंग ने बताया है कि इस बार पैकेजिंग को लेकर कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

दूसरी तरफ, शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने Redmi Note 8 Pro के बैटरी ग्राफ को पोस्ट किया है। दावा किया है कि फोन की बैटरी दो दिन तक चल जाएगी। लिन बिन के फोन में दो दिन के इस्तेमाल के बाद भी 40 प्रतिशत बैटरी बची हुई थी। याद रहे कि पहले ही खुलासा हो चका है कि रेडमी नोट 8 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी होगी और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

इसके अलावा रेडमी के वीबो अकाउंट से “Redmi Note 8 Pro” x “World of Warcraft Edition” के लॉन्च के संबंध में ट्रेलर जारी किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होगा। यह 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। यह सेंसर 9248 x 6936 पिक्सल की तस्वीरें ले पाएंगे। फोन में 25x ज़ूम के लिए भी सपोर्ट हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. 33W पावर, बिल्ट इन केबल के साथ Xiaomi Power Bank 20000mAh लॉन्च,जानें खासियतें
  2. Flipkart पर Big Saving Days Sale से पहले ही मिल रहा iPhone 14, iPhone 12 पर तगड़ा डिस्काउंट
  3. 50 हजार से सस्ते में Samsung Galaxy S23 5G खरीदने का मौका, लिमिटेड पीरियड के लिए तगड़ा डिस्काउंट
  4. BSNL के 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या 8 लाख पर पहुंची, 5G नेटवर्क लॉन्च करने की भी तैयारी
  5. भारत में पिछले वित्त वर्ष में हुई 131 अरब UPI ट्रांजैक्शंस, PhonePe की बड़ी हिस्सेदारी 
  6. चीन में जल्द दिखाई देगी उड़ने वाली कार!
  7. HTC U24 सीरीज मॉडल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  8. iPhone 16 में मिलेगा बिल्कुल अलग कैमरा मॉड्यूल, पहले से बड़े साइज में आएंगे Pro मॉडल्स! तस्वीरें हुई लीक
  9. ग्लोबल कार सेल्स में EV की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, पिछले वर्ष बिके 1.40 करोड़ EV
  10. Apple इस साल लॉन्च करेगी पूरी तरह से 'AI-पावर्ड' डिवाइस! जानें इसमें ऐसा क्या होगा खास?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »