Samsung Galaxy A3 (2017) और Galaxy A7 (2017) को मिला यह खास सॉफ्टवेयर अपडेट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने Samsung Galaxy A3 (2017) और Galaxy A7 (2017) के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है।

Samsung Galaxy A3 (2017) और Galaxy A7 (2017) को मिला यह खास सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy A3 (2017) और Galaxy A7 (2017) को मिला यह खास सॉफ्टवेयर अपडेट

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A3 (2017) और Galaxy A7 (2017) को मिला अपडेट
  • Galaxy A3 (2017) को मिले अपडेट का वर्जन नंबर A320FXXU4CRL1 है
  • Galaxy A7 (2017) को मिले अपडेट का वर्जन नंबर A720FXXU6CRL1 है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने Samsung Galaxy A3 (2017) और Galaxy A7 (2017) के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। नया अपडेट दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। गौर करने वाली बात यहां ये है कि अपडेट एंड्रॉयड फर्मवेयर को अपग्रेड नहीं करेगा। याद करा दें कि, हाल ही में Samsung ने Galaxy S9 और Galaxy S9+ यूजर्स के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी किया था।

इस साल के शुरुआत में Galaxy A3 (2017) और Galaxy A7 (2017) स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिला था। SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को नया सॉफ्टवेयर अपडेट दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ मिल रहा है। Galaxy A3 (2017) को मिले सॉफ्टवेयर का वर्जन नंबर A320FXXU4CRL1 तो वहीं Galaxy A7 (2018) को मिले अपडेट का वर्जन नंबर A720FXXU6CRL1 है।

अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग ने आखिर किन देशों के लिए अपडेट को रोल आउट किया है। अगर आपको अभी तक नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप Settings > Software Update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। SamMobile ने फर्मवेयर फाइल को उपलब्ध करा दिया है जिससे कि आप अपने स्मार्टफोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का लुत्फ उठा सकते हैं। 

सैमसंग ने कुछ समय पहले Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ स्मार्टफोन के लिए वन यूआई पर आधारित एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट को जारी किया था। यह अपडेट जर्मनी में रह रहे यूजर्स के लिए रोल आउट हुआ था। याद करा दें कि, अपडेट के साथ दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा था।   
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP68 rated
  • Very good build
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Questionable value for money
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7880
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. 2500 फीट ऊपर न्यूयॉर्क में उड़ता दिखा UFO! फ्लाइट में बैठी महिला ने रिकॉर्ड किया वीडियो
  2. एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर…सितंबर तक कभी फट सकता है
  3. CSK Vs SRH Live: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL मैच, यहां देखें फ्री
  4. Infinix GT 20 Pro गेमिंग फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  5. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है भारत की टॉप कंपनी! Accenture, Cognizant इस नम्बर पर ...
  6. Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!
  7. भारत का ट्रिप कैंसल करने के बाद चीन पहुंचे Elon Musk
  8. GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 20000mAh बैटरी का पावर बैंक, 33W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट, जानें कीमत
  10. WhatsApp ने बदला रंग! आई नई कलर स्कीम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »