Samsung Galaxy J7 Pro को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलने की खबर

भारत में Samsung Galaxy J7 Pro के लिए Android 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy J7 Pro के लिए जारी हुए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट का वर्जन नंबर J730GMDXU5BRJ2 है।

Samsung Galaxy J7 Pro को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलने की खबर
ख़ास बातें
  • एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर से लैस है Samsung Galaxy J7 Pro
  • ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को ओरियो अपडेट मिलना शुरू
विज्ञापन
भारत में Samsung Galaxy J7 Pro के लिए Android 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से Galaxy J7 Pro एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता था। बता दें कि गैलेक्सी जे7 प्रो को मिले नए अपडेट की जानकारी रिपोर्ट के आधार पर है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय यूजर को अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिलेगा। अपडेट सितंबर 2018 सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा। Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy J7 Pro के लिए जारी हुए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट का वर्जन नंबर J730GMDXU5BRJ2 है।

याद करा दें कि जुलाई में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि Galaxy J7 Pro, Galaxy J3 (2017) और Galaxy J5 Pro को सितंबर 2018 तक अपडेट मिल जाएगा। Samsung के अब भी कई ऐसे स्मार्टफोन हैं जिन्हें ओरियो अपडेट नहीं मिला है। फिलहाल गैलेक्सी जे3 (2017) और गैलेक्सी जे5 प्रो को अपडेट मिलने की कोई खबर नहीं है। Settings > Software updates में जाकर Samsung Galaxy J7 Pro यूजर्स अपडेट की जांच कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि फोन को अपडेट करने से पहले डेटा का बैकअप ले लें, साथ ही फोन को अपडेट करे के लिए हाई-स्पीड डेटा या वाईफाई का ही इस्तेमाल करें।

आइए एक नजर डालते हैं Galaxy J7 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन पर। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी। Samsung Galaxy J7 Pro में 3,600 एमएएच की बैटरी है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. OTT Release This Week : शैतान से हीरामंडी तक… ओटीटी पर इस हफ्ते क्‍या खास? जानें
  2. भारत के Vikram और Pragyaan चांद पर कर रहे आराम, सामने आई नई तस्‍वीरें
  3. 50MP कैमरा, 10000mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 7 सीरीज देगी दस्तक, लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा
  4. Mahindra XUV 3XO Vs Tata Nexon: जानें किसमें कितना है दम
  5. HTC A101 Plus Edition टैबलेट लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, दो रियर कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Amazon Great Summer Sale 2024 में Rs 25000 के अंदर मिल रहे ये धांसू स्मार्टफोन
  7. 10 हजार में आने वाले TWS ईयरफोन पर Amazon Great Summer Sale 2024 में बेस्ट डील्स
  8. Realme P1 Pro फोन Flipkart पर मिल रहा इतने हजार सस्ता! 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honda के टू-व्हीलर्स की अप्रैल में बिक्री 45 प्रतिशत बढ़ी 
  10. Amazon Great Summer Sale 2024: Apple, Asus, Dell सहित कई ब्रांड्स के लैपटॉप पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, ये हैं सभी डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »