Sony Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 लॉन्च से बहुत दूर नहीं

Sony की Xperia XA3 सीरीज़ के बारे में इस महीने ही जानकारी सामने आई थी। अब इस स्मार्टफोन को सर्टिफाई कर दिया गया है। Sony Xperia L3 नाम के एक तीसरे स्मार्टफोन को भी सर्टिफाई किया गया है।

Sony Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 लॉन्च से बहुत दूर नहीं
ख़ास बातें
  • Sony Xperia XA3 और Xperia XA3 Ultra की तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं
  • कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 में लॉन्च हो सकते हैं ये तीनों सोनी फोन
  • Sony Xperia L3 के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है
विज्ञापन
Sony की Xperia XA3 सीरीज़ के बारे में इस महीने ही जानकारी सामने आई थी। अब इस स्मार्टफोन को सर्टिफाई कर दिया गया है। Sony Xperia L3 नाम के एक तीसरे स्मार्टफोन को भी सर्टिफाई किया गया है। सोनी द्वारा सीईएस 2019 में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। याद रहे कि Sony Xperia XA2, Sony Xperia XA2 Ultra और Sony Xperia L2 को कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2018 में लॉन्च किया गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इनके अपग्रेड को अगले सीईएस में लॉन्च करेगी।

Nashvillechatterclass की रिपोर्ट के मुताबिक, Sony Xperia XA3, Sony Xperia XA3 Ultra और Sony Xperia L3 को रूस में सर्टिफाई किया गया है। इन्हें क्रमशः I4113, I4213 and I4312 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है। याद रहे कि इन हैंडसेट के 2018 वेरिेएंट के मॉडल नंबर भी कुछ ऐसे ही थे। मॉडल नंबर एक बार फिर अपग्रेडेड वेरिएंट की ओर इशारा करते हैं।

Sony Xperia XA3 और Xperia XA3 Ultra की तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं। स्मार्टफोन बेहद ही पतले बेज़ल और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। Sony और Xperia लोगो पिछले हिस्से पर होगा। 3.5 एमएम ऑडियो जैक टॉप पर है। Sony Xperia L3 के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है।
 

Sony Xperia XA3 और Xperia XA3 Ultra के कथित स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 5.9 इंच का (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है वो भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाने की संभावना है। वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 4जी वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट इस फोन का हिस्सा होंगे। Xperia XA3 का डाइमेंशन 155.7x68.3x8.4 मिलीमीटर होगा।

Sony Xperia XA3 Ultra में 6.5 इंच (1080x2160 पिक्सल) का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। वो भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसका डाइमेंशन 167.4x73.3x8.3 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में Apple Watch Series 9, Samsung Galaxy Watch 4 पर भारी डिस्काउंट
  2. मंगल ग्रह जैसी जिंदगी पृथ्‍वी पर जिएंगे ये 4 साइंटिस्‍ट, कब, कहां, कैसे? जानें
  3. Oppo Reno 12, 12 Pro लॉन्च होंगे 16GB तक रैम, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  4. JioCinema Premium vs Netflix vs Amazon Prime vs Disney+ Hotstar: जानें कौन है सबसे सस्ता OTT प्लान
  5. Google Pixel 8a लॉन्च होगा 8GB रैम, OLED डिस्प्ले, 27W चार्जिंग के साथ, फुल स्पेसिफिकेशंस लीक!
  6. Toshiba ने 100, 85, 75, 65 इंच बड़े Toshiba REGZA 2700NF TV किए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Crossbeats ने लॉन्च किए Sonic 3 ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में चलते हैं 60 घंटे, जानें कीमत
  8. Amazon की सेल में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स, 42,000 रुपये तक डिस्काउंट
  9. OnePlus Nord CE 4 Lite आया BIS पर नजर, भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल
  10. Bajaj ला रही दुनिया की पहली CNG Bike, 18 जून को है लॉन्च! जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »