Xiaomi Mi 8 को लेकर कंपनी ने की पुष्टि, इन स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा फोन!

Xiaomi का अगला स्मार्टफोन Mi 8 31 मई को लॉन्च होना तय है। औपचारिक तौर पर लॉन्च होने से पहले Xiaomi ने बताया है...

Xiaomi Mi 8 को लेकर कंपनी ने की पुष्टि, इन स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा फोन!

Xiaomi Mi 8

ख़ास बातें
  • Xiaomi का अगला स्मार्टफोन Mi 8 आ रहा है 31 मई को
  • मी7 से मी8 करने के पीछे शाओमी ने दिया यह जवाब
  • Xiaomi Mi 8 कुछ चीनी ऑफलाइन स्टोर में देखा गया है
विज्ञापन
Xiaomi का अगला स्मार्टफोन Mi 8 31 मई को लॉन्च होना तय है। औपचारिक तौर पर लॉन्च होने से पहले Xiaomi ने बताया है कि क्यों उसने Mi 7 की जगह इस फोन को Xiaomi Mi 8 नाम दिया। अगला स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 के स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा है। Xiaomi Mi 8 दरअसल, कुछ चीनी ऑफलाइन स्टोर में देखा गया है। रिपोर्ट बताती हैं कि कंपनी मी 6 के अपग्रेड वर्ज़न को विभिन्न वेरिएंट, अलग-अलग कीमत के साथ बेचेगी।

चीनी सोशल साइट वीबो की पोस्ट के हवाले से Xiaomi ने एक तस्वीर जारी की है। इससे पता चलता है कि कंपनी ने फोन का नाम मी7 क्यों नहीं रखा। तस्वीर में 7 दिख रहा है लेकिन लिखा है, चूंकि, Xiaomi Mi 8 उम्मीदों से बेहतर है तो शाओमी ने इसे Mi 8 नाम देने का फैसला किया है। इसे सबसे पहले प्लेफुलड्रॉयड ने देखा है। Xiaomi Mi 8 कंपनी का अगला फ्लैगशिप होने जा रहा है। Xiaomi Mi 8 कंपनी की 8वीं एनीवर्सरी पर दस्तक देगा।
 
xiaomi

गिज़्मोचाइना ने चीनी सोशल साइट वीबो पर एक तस्वीर देखी है, जिसमें शाओमी का प्रिजेंटेशन दिख रहा है। तस्वीर से Xiaomi Mi 8 के स्टोरेज, रैम वेरिएंट, कीमत और प्रमुख फीचर का इशारा मिला है। तस्वीर के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 में 6.01 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें आधा हिस्सा फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हैंडसेट में काम करेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, जिसका साथ देंगे 6 जीबी व 8 जीबी रैम विकल्प। स्टोरेज विकल्प 64 जीबी और 128 जीबी होंगे। Xiaomi Mi 8 में एआई कैमरा होगा, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, जैसा कि हमने पहले बताया, फोन 3डी फेशियल स्कैनिंग से लैस होगा। स्लाइड में खुलासा किया गया है कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (लगभग 29,900 रुपये) होगी। 8 जीबी वेरिएंट 3,199 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये) कीमत वाला होगा।

वीबो पर एक अन्य लीक में Xiaomi Mi 8 की तस्वीर से डिज़ाइन का इशारा मिला है। फोन के बैक में ग्लास पैनल है, साथ ही वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप बायीं ओर दिख रहा है। फ्रंट में Xiaomi Mi 8 नॉच डिस्प्ले से लैस है। दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। हालांकि, शाओमी का लोगो अभी कहीं भी नहीं दिखा है। हम लॉन्च से एक हफ्ते दूर हैं,जिसके बाद ही आपको सटीक और पुष्ट जानकारी दे पाएंगे।

बता दें कि शाओमी मी7 को लेकर अफवाहें तेज़ थीं लेकिन कंपनी ने इसकी जगह Xiaomi Mi 8 लॉन्च करने का फैसला लिया है। हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो के टॉप पर दिए गए मीयूआई वर्ज़न पर चलेगा। इसका मुकाबला OnePlus 6 से होगा। इवेंट में शाओमी मी बैंड 3 को भी उतार सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, xiaomi mi 8, mi 8 launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Uber के भारत में ड्राइवर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा
  2. दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन स्कैम! चाइनीज स्कैमर्स ने 76 हजार नकली वेबसाइट से 8 लाख लोगों को ठगा
  3. चाइनीज कंपनी Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार 39 किलोमीटर में ही पड़ गई ठप्प, कंपनी देगी मुआवजा!
  4. Tecno की Camon 30 सीरीज Sony के कैमरा के साथ जल्द होगी भारत में लॉन्च
  5. नेटवर्क फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करेगा Oppo Reno 12 Pro, टिप्सटर का दावा
  6. Amazon ने लॉन्च की 4k सपोर्ट के साथ Fire TV स्टिक, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO के सबसे तगड़े स्‍मार्टफोन iQOO 13 में होगी 6000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग
  8. OUKITEL C38 स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 5150mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Vivo Y18s लॉन्‍च हुआ 6GB रैम के साथ, जानें बाकी डिटेल
  10. Maruti Suzuki ने लॉन्च किया Swift का नया वर्जन, 6.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »