Xiaomi Mi CC9e के कई स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Mi CC9e के आधिकारिक लॉन्च से पहले रैम/ स्टोरेज और कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक हो गई है।

Xiaomi Mi CC9e के कई स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Mi CC9e के कई स्पेसिफिकेशन लीक

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi CC9e में 6 जीबी तक रैम हो सकता है
  • Mi CC9e के चार स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं
  • शाओमी मी सीसी9ई के कलर वेरिएंट के बारे में भी मिली जानकारी
विज्ञापन
Xiaomi Mi CC9e के आधिकारिक लॉन्च से पहले रैम/ स्टोरेज और कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक हो गई है। शाओमी मी सीसी9ई के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हो सकते हैं। Mi CC9e में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। याद करा दें कि, Xiaomi अगले महीने 2 जुलाई को चीन में इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान Mi CC9 और Mi CC9e को लॉन्च किया जाना है। नए फोन युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं जिनमें मेतू द्वारा कई कैमरा फीचर्स मिलेंगे। Mi CC9 का किफायती वेरिएंट हो सकता है Mi CC9e। हाल ही में Xiaomi Mi CC9 के डार्क ब्लू प्लानेट वेरिएंट की तस्वीर सामने आई थी।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Mi CC9 के चार अलग-अलग वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 4 जीबी रै+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। कुछ समय पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लू प्लानेट और नाइट प्रिंस कलर वेरिएंट हो सकते हैं।

Xiaomi के सीईओ ली जून ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनसे Mi CC9 के डार्क ब्लू प्लानेट वेरिएंट के बारे में पता चला है। यह कलर वेरिएंट इलेक्ट्रिक ब्लू और डार्क ब्लू बैकड्रॉप पर पर्पल ग्रेडिएंट का मिश्रण लगता है। Xiaomi ने भी हाल ही में पुष्टि की थी कि Mi CC9 के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
 

Mi CC9e कीमत (संभावित)

Xiaomi Mi CC9e की कीमत को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,100 रुपये) हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर, Mi CC9 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये) है।
 

Mi CC9e स्पेसिफिकेशन (संभावित)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Mi CC9e में 5.97-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल के साथ 8 जीबी तक रैम हो सकता है। स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स583 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है। इसके अलावा, Xiaomi ने दावा किया है कि Mi CC9e में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। उम्मीद है कि दो जुलाई से पहले Mi CC9 और Mi CC9e के फीचर्स को लेकर अन्य लीक भी सामने आ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 200 Lite 5G फोन 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 35W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. 1,000 से ज्यादा क्रिप्टो ATM के साथ ऑस्ट्रेलिया बना तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें पहले दो कौन?
  3. Mahindra XUV 3XO: एक लीटर में इतने किलोमीटर चलेगी महिंद्रा की अपकमिंग SUV, परफॉर्मेंस भी की गई टीज
  4. Poco जल्द लॉन्च कर सकती है M6 4G, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुई लिस्टिंग
  5. सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को हो सकती है 3 वर्ष की जेल
  6. PUBG प्लेयर्स को याद आने वाले हैं पुराने दिन! इस दिन आ रहा आइकॉनिक Erangel Classic मैप
  7. Apple के iPhone 15 को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जानें प्राइस
  8. iPhone यूजर्स को मिला WhatsApp का जबरदस्त सेफ्टी फीचर, यहां है इसे सेटअप करने का तरीका
  9. Firefox की Hero Lectro ने Rs 61,999 रुपये में लॉन्च की Muv-e इलेक्ट्रिक बाइक, जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. Nokia स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्‍च किया HMD Vibe फोन, जानें फीचर्स, कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »