Xiaomi Redmi 6 स्मार्टफोन 12 जून को होगा लॉन्च

Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 6 के लिए पूरी तरह तैयार है। Redmi 6 12 जून को लॉन्च होने जा रहा है...

Xiaomi Redmi 6 स्मार्टफोन 12 जून को होगा लॉन्च

Xiaomi Redmi 6

विज्ञापन

Xiaomi अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 6 के लिए पूरी तरह तैयार है। Redmi 6 12 जून को लॉन्च होने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने इसे लेकर चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर आधिकारिक टीज़र जारी किया है। रेडमी 5 लाइन-अप आने के कुछ महीने बाद ही रेडमी 6 की झलक मई में मिली थी। पहले रेडमी 6 व रेडमी 6ए चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए थे, अब एक अन्य मॉडल सामने आया है जो 'प्लस' या 'प्रो' हो सकता है। ध्यान रहे, शाओमी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि Redmi 6 के कितने वेरिएंट दस्तक देंगे।

मंगलवार को शाओमी ने वीबो के ज़रिए आगामी घोषणा के बारे में जानकारी दी। बुधवार को कंपनी ने यहीं पर आधिकारिक तौर पर पोस्टर भी जारी कर दिया। यह ज़ाहिर तौर पर Redmi 6 ही माना जा रहा है, जो 12 जून को लॉन्च हो सकता है। हालांकि, रेडमी 5 सीरीज़ के मॉडल ने भारत में दस्तक दी थी लेकिन नए हैंडसेट के यहां आने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुरानी लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। टीना लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। यह मीयूआई 10 के साथ आ सकता है जिसे हाल में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi के अगले स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 6 Plus का डाइमेंशन 149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम। इसके कई कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi redmi 6, redmi 6, redmi launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. ग्लोबल कार सेल्स में EV की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, पिछले वर्ष बिके 1.40 करोड़ EV
  2. Apple इस साल लॉन्च करेगी पूरी तरह से 'AI-पावर्ड' डिवाइस! जानें इसमें ऐसा क्या होगा खास?
  3. Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
  4. Samsung की Galaxy S24 का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  5. Nubia Z60 Ultra Starry Night Edition: मिनटों में खत्म हो गया Nubia के इस Van-Gogh स्टाइल स्मार्टफोन का स्टॉक!
  6. दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 5 रनवे, 400 टर्मिनल गेट…सोशल मीडिया पर आई तस्‍वीर!
  7. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 से ज्यादा
  8. Google Play Store देगा यूजर्स को एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा
  9. Vivo Y18e स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां
  10. Amazon Great Summer Sale होगी 2 मई से शुरू: स्मार्टफोन से लेकर AC, TV, लैपटॉप सस्ते में खरीदें!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »