Xiaomi Redmi Note 5 Pro को मिलने लगा MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट

शाओमी ने इस साल फरवरी में Xiaomi Redmi Note 5 Pro को लॉन्च किया था। कुछ यूजर्स का कहना है कि Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro के लिए MIUI 10 Global Stable ROM अपडेट को जारी कर दिया है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को मिलने लगा MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट
ख़ास बातें
  • सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा MIUI 10 स्टेबल अपडेट
  • MIUI 10 स्टेबल अपडेट का वर्जन नंबर- MIUI 10.0.1.0.OEIMIFH
  • इस सप्ताह के शुरुआत में Redmi Y2 के लिए भी जारी हुआ था MIUI 10
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी शाओमी ने इस साल फरवरी में Xiaomi Redmi Note 5 Pro को लॉन्च किया था। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। लेकिन अब कुछ यूजर्स का कहना है कि Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro के लिए  MIUI 10 Global Stable ROM अपडेट को जारी कर दिया है। कंपनी ने जून में रेडमी नोट 5 प्रो के लिए MIUI 9.5 पर आधारित Android Oreo अपडेट को जारी किया था। बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो के लिए अपडेट को ओवर-द-एयर  के जरिए रोल आउट किया गया है। कंपनी ने अपडेट को बैच बनाकर जारी किया है, इसलिए हो सकता है कि आपको थोड़े दिन इंतजार करना पड़े।

मीयूआई फोरम पोस्ट पर कुछ यूजर्स के मुताबिक, मीयूआई 10 स्टेबल अपडेट का वर्जन नंबर- MIUI 10.0.1.0.OEIMIFH है। अपडेट सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा, नए अपडेट का साइज 580MB है। गौर करने वाली बात यह है कि शाओमी ने MIUI 10 के स्टेबल वर्जन को रोल आउट करने की घोषणा नहीं की है। यूजर द्वारा शेयर किए चेंजलॉग स्क्रीनशॉट से पता चला है कि नए अपडेट में फुल-स्क्रीन जेस्चर के साथ नेचुरल और एम्बिएंट साउंड मिलेगी।

याद करा दें कि शाओमी ने पिछले महीने चीन में MIUI 10 के पहले स्टेबल वर्जन को जारी किया था। इस सप्ताह के शुरुआत में Xiaomi ने MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम को Redmi Y2 स्मार्टफोन के लिए जारी किया था। Xiaomi Redmi Note 5 Pro के लिए मीयूआई 10 ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जारी कर दिया गया है, लकिन सभी यूजर्स को अपडेट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। अपडेट चेक करने के लिए Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर चेक करें। आप चाहे तो अपडेटर ऐप के जरिए भी MIUI 10 OTA अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 5 Pro, Xiaomi, MIUI 10 OTA update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V40 Lite फोन ब्लूटूथ 5.1 के साथ Bluetooth SIG पर स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च!
  2. 2500 फीट ऊपर न्यूयॉर्क में उड़ता दिखा UFO! फ्लाइट में बैठी महिला ने रिकॉर्ड किया वीडियो
  3. एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर…सितंबर तक कभी फट सकता है
  4. CSK Vs SRH Live: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL मैच, यहां देखें फ्री
  5. Infinix GT 20 Pro गेमिंग फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  6. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है भारत की टॉप कंपनी! Accenture, Cognizant इस नम्बर पर ...
  7. Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!
  8. भारत का ट्रिप कैंसल करने के बाद चीन पहुंचे Elon Musk
  9. GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 20000mAh बैटरी का पावर बैंक, 33W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »