Xiaomi Redmi Note 6 Pro की कीमत लीक, होंगे दो वेरिएंट

Redmi Note 6 Pro फोन बेहद ही लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड होगा। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत, रैम और स्टोरेज वेरिएंट व कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने दी है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की कीमत लीक, होंगे दो वेरिएंट

Xiaomi Redmi 6 Pro की तस्वीर

ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro की कीमत 200 से 250 यूरो के बीच होगी
  • Redmi Note 6 Pro को गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में लाया जाएगा
  • ये दावे नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने किए हैं
विज्ञापन
Xiaomi की रेडमी 6 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro चीनी मार्केट में लॉन्च किए जा चुके हैं। उम्मीद है कि पुरानी रणनीति को अपनाते हुए Xiaomi अपनी Redmi Note 6 सीरीज़ के भी हैंडसेट लाएगी। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ताज़ा जानकारी Redmi Note 6 Pro को लेकर मिली है। यह फोन बेहद ही लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड होगा। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत, रैम और स्टोरेज वेरिएंट व कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने दी है।

Roland Quandt ने ट्वीट करके दावा किया है कि Redmi Note 6 Pro जल्द ही लॉन्च होगा। रेडमी नोट 6 प्रो के दो वेरिएंट होंगे– 3 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। अगले ट्वीट के मुताबिक, फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा। लेकिन यह यूरोपीय मार्केट में नहीं लाया जाएगा। Redmi Note 6 Pro को गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में लाया जाएगा। दावा है कि इस फोन के और कलर वेरिएंट हो सकते हैं।

यह पहला मौका है जब फोन की कीमत को लेकर भी कोई जानकारी सामने आई है। रोलेंड क्वांट के मुताबिक, Redmi Note 6 Pro की कीमत 200 से 250 यूरो के बीच होगी। देखा जाए तो यूरोपीय मार्केट की तुलना में भारत में कीमत और आक्रामक हो सकती है। फिलहाल, दोनों वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ये मॉडल यूरोप के लिए लाए जा रहे हैं। संभव है कि भारत या अन्य मार्केट में 6 जीबी रैम मॉडल भी लाया जाए।

इससे पहले शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो के कुछ कथित स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सार्वजनिक हुए थे। फोन 5.45 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। संभव है कि यह फोन भी नॉच डिस्प्ले के साथ आए। इसके अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 ओएस दिए जाने की भी संभावना है।

वैसे, ये सारी जानकारियां दावे और कयासों पर आधारित है। Xiaomi की ओर से अभी तक Redmi Note 6 Pro के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में हम आपको थोड़ा इंतज़ार करने का सुझाव देंगे। उम्मीद है कि इस फोन को सितंबर या अक्टूबर में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Air Pollution Effects: वायु प्रदूषण से स्वांस संबंधी इस गंभीर बिमारी का खतरा!
  2. LSG Vs RR Live: लखनऊ और राजस्थान के बीच IPL मैच अब से कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री
  3. Apple 12.9 इंच iPad Air में OLED की बजाए LCD पैनल करेगी इस्तेमाल!
  4. Infosys फाउंडर की सलाह पर Wakefit का 70 घंटे काम करने का नया अंदाज, देखें वीडियो
  5. मंगल पर 'मकड़ियों की फौज'! यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने किया फोटो का खुलासा
  6. मारूति सुजुकी ने हासिल किया 3,878 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्रॉफिट, SUV की जोरदार डिमांड
  7. MI Vs DC Live: मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स का IPL मैच कुछ देर में, ऐसे देखें फ्री!
  8. Samsung Galaxy S24 FE मॉडल नम्बर के साथ हुआ स्पॉट, लॉन्च टाइमलाइन भी लीक
  9. Redmi Note 13 Pro+ 5G वर्ल्ड चैम्पियंस एडिशन अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  10. Google Pixel 8a का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो लीक, AI फीचर्स का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »