Xiaomi Redmi S2 आ रहा भारत, इस दिन हो सकता है लॉन्च!

Xiaomi Redmi S2 की स्मार्टफोन बाज़ार में चर्चा तेज़ हो गई है। Xiaomi Redmi S2 कंपनी का अगला बज़ स्मार्टफोन है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह भारत में 10 मई को लॉन्च होगा।

Xiaomi Redmi S2 आ रहा भारत, इस दिन हो सकता है लॉन्च!

Xiaomi Redmi S2 आ रहा भारत

ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi S2 की स्मार्टफोन बाज़ार में चर्चा गर्म
  • Redmi S2 कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन है
  • भारत में 10 मई को लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन
विज्ञापन
Xiaomi Redmi S2 की स्मार्टफोन बाज़ार में चर्चा तेज़ हो गई है। Xiaomi Redmi S2 कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह भारत में 10 मई को लॉन्च होगा। टीज़र में एक युवक स्टेडियम में दिख रहा है और यहां पैराशूट के साथ S लिखा देखा गया है। अफवाहों की मानें तो फोन की जानकारियां पहले भी टीज़र के ज़रिए आ चुकी हैं। Xiaomi Redmi S2 चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर सनिंग.कॉम पर आएगा। पिछली तस्वीरों में Xiaomi Redmi S2 दिखने में बिल्कुल Xiaomi के Redmi Note 5 Pro और Mi 6X जैसा लग रहा था।

कुछ जानकारियां कंपनी की तरफ से वीबो पर पोस्ट की गई तस्वीर से भी मिली थीं। इससे पहले आए टीज़र में बड़ा सा S देका गया था, जो लाल और ब्लू रंग में था। साथ ही Xiaomi के रेडमी एस2 को चेक रिपब्लिक के मी स्टोर में भी देखा गया था, जहां इसके स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र था। स्मार्टफोन को टीना और 3सी सर्टिफिकेशन में भी देखा गया था, जिससे इशारा मिला था कि यह भारत में भी लॉन्च ज़रूर किया जाएगा। चीन में यह अगले हफ्ते दस्तक देगा, साथ ही भारत में भी इसकी लॉन्चिंग इसी दौरान मानी जा रही है।

यहां फोन देखने में पतले बेज़ल वाला है। हेडफोन जैक दिया गया है। ज़िक्र है कि Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है।

बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। पिछले लीक की बात करें तो Xiaomi Redmi S2 में डुअल वर्टिकल रियर कैमरे बताए गए थे। कहा गया था कि फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना भी संभव होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda के टू-व्हीलर्स की अप्रैल में बिक्री 45 प्रतिशत बढ़ी 
  2. Amazon Great Summer Sale 2024: Apple, Asus, Dell सहित कई ब्रांड्स के लैपटॉप पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, ये हैं सभी डील्स
  3. Ulefone के इस रगेड फोन में है 15,600mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. Xiaomi का यह AI स्मार्ट कैमरा पहचान लेता है बच्चे की हंसी और खांसी, साथ में मिलता है 5-इंच का मॉनिटर
  5. Caviar की इस कस्टम ई-बाइक को खरीदने पर फ्री मिलेगा कस्टम iPhone 15 Pro! लेकिन पहले जान लें कीमत
  6. Google ऐप से कॉलिंग के समय दिखाई और सुनाई देंगे विजुअल और साउंड इफेक्ट, ऐसे करें एक्टिवेट
  7. Maruti Suzuki की अप्रैल में बिक्री बढ़कर 1,68,089 यूनिट्स पर पहुंची
  8. Redmi ने बेचे 1.5 करोड़ Note 13 सीरीज स्‍मार्टफोन्‍स, Amazon सेल में मिल रही तगड़ी छूट!
  9. Mahindra की SUV की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़ी, Thar, XUV700 की जोरदार डिमांड
  10. लॉन्‍च से पहले लीक हुई Samsung Galaxy F55 5G की कीमत! आप भी जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »