Xiaomi Mi A3 को अगले महीने मिलेगा Android 10 अपडेट

Xiaomi Mi A3 को बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह भारतीय मार्केट में Xiaomi की मी ए-सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है।

Xiaomi Mi A3 को अगले महीने मिलेगा Android 10 अपडेट
ख़ास बातें
  • Xiaomi India ने ट्विटर पर किया एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने का ऐलान
  • स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया था
  • शाओमी मी ए2 हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 10 बीटा बिल्ड रिलीज
विज्ञापन
Xiaomi Mi A3 को भारत में फरवरी महीने के मध्य से Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। यह जानकारी शाओमी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट ज़ारी करके दी। गौर करने वाली बात है कि शाओमी मी ए3 हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आता है और साथ में इसे दो साल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलने की गारंटी है। हालांकि, सितंबर महीने में गूगल पिक्सल डिवाइस के लिए यह अपडेट जारी होने के करीब चार महीने बाद इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट मिल रहा है। वहीं, कंपनी के Redmi K20 Pro, Redmi K20, Mi 8 और Mi 9 को पहले ही एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई 11 अपडेट मिल चुका है।

Xiaomi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शाओमी मी ए3 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट रिलीज करने की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है, “ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि मी ए3 के लिए अपडेट फरवरी महीने के मध्य में उपलब्ध होगा।” कंपनी ने यह बात एंड्रॉयड 10 अपडेट को लेकर एक यूज़र को लेकर यह प्रतिक्रिया दी थी।

याद रहे कि Xiaomi Mi A3 को बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह भारतीय मार्केट में Xiaomi की मी ए-सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। इसे पहले Mi A1 और Mi A2 लॉन्च किए गए थे। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के दौरान ही इस फोन को जल्द ही एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। क्योंकि शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।

भारतीय मार्केट में उपलब्ध अन्य एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Nokia 6.1 भी है जिसे हाल ही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिला था और इसकी कीमत शाओमी के फोन से कम है।

Xiaomi ने इस हफ्ते ही शाओमी मी ए2 हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 10 बीटा बिल्ड रिलीज किया था। यह जानकारी कंपनी ने गैजेट्स 360 को दी है। हालांकि, स्टेबल अपडेट को लेकर अभी कुछ नहीं बताया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi A3, Mi A3, Xiaomi, Android 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blaupunkt TV पर धांसू डिस्काउंट, Amazon, Flipkart सेल में 75 इंच टीवी 10 हजार रुपये सस्ते में
  2. Vivo X100 Ultra, X100s के ऑफिशियल पोस्टर आए नजर, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  3. 100 इंच बड़ा Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV लॉन्च, 144Hz 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. Xiaomi 14 SE होगा अगले महीने भारत में लॉन्च!, जानें क्या होगा खास
  5. Nokia 215 4G, 225 4G, और 235 4G फीचर फोन लॉन्च, 2MP कैमरा, YouTube Shorts का भी सपोर्ट, जानें कीमत
  6. Vision Pro की कम डिमांड से Apple को लगा झटका, अगला वर्जन लाने की टाली योजना
  7. मारूति सुजकी का इस वित्त वर्ष में 6 लाख CNG कारें बेचने का टारगेट
  8. Amazon Great Summer Sale 2024: OnePlus के इन स्मार्टफोन पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से...
  9. Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च होने पहले ही लीक हो गई कीमत!
  10. HMD का पहला 5G रगेड फोन इस देश में हो रहा है लॉन्च, कीमत के साथ स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »