Chandra Grahan है आज, आप यहां देख पाएंगे Lunar Eclipse 2018 का लाइव स्ट्रीम

शुक्रवार देर रात आपका एक और अनोखे खगोलीय घटना से सामना होगा। हम बात कर रहे हैं चंद्र ग्रहण की। Lunar Eclipse 2018 आज रात होगा।

Chandra Grahan है आज, आप यहां देख पाएंगे Lunar Eclipse 2018 का लाइव स्ट्रीम

27 जुलाई 2018 को सदी का सबसे लंबा Chandra Grahan, Lunar Eclipse में मिलेगी Blood Moon की झलक

ख़ास बातें
  • कई यूट्यूब चैनल पर Lunar Eclipse 2018 होगा लाइव स्ट्रीम
  • सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा के सीधी रेखा में आने पर लगता है चंद्र ग्रहण
  • 9 जून 2123 तक का यह सबसे लंबा Lunar Eclipse होगा
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात आपका एक और अनोखे खगोलीय घटना से सामना होगा। हम बात कर रहे हैं चंद्र ग्रहण की। Lunar Eclipse 2018 आज रात होगा। बता दें कि अगले 100 साल तक का यह सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है। भारत के लोग भी चंद्र ग्रहण 2018 को देख पाएंगे। लेकिन मॉनसून के कारण मौसम खलल डाल सकता है और मैट्रो शहर में तो प्रदूषण भी विलेन की भूमिका निभा सकता है। हालांकि, टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। भले ही आप खुली आंखों से Chandra Grahan 2018 का लुत्फ नहीं उठा पाएं, लेकिन टेक्नोलॉजी आपकी मदद के लिए हाज़िर है।

(पढ़ें: Chandra Grahan 2018: सदी के सबसे लंबे Lunar Eclipse में मिलेगी Blood Moon झलक)
 

Lunar eclipse 2018 लाइव स्ट्रीम का वक्त, यहां देखें

कई यूट्यूब चैनल पर Lunar Eclipse 2018 को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मकसद साफ है, कोई भी शख्स इस सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण को देखने का मौका नहीं चूके। भारतीय समयानुसार लाइव स्ट्रीम 27 जुलाई 2018 की रात साढ़े 11 बजे शुरू हो जाएगा। आप चाहें तो इस आर्टिकल में इंबेड किए गए वीडियो पर नज़र आ रहे प्ले बटन को क्लिक करके गैजेट्स 360 की वेबसाइट से ही Chandra Grahan 2018 का मज़ा ले सकते हैं। बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण रात 11 बजे 44 मिनट पर शुरू होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण का आगाज सुबह 1 बजे होगा।

 

भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण का वक्त

विज्ञान की भाषा में कहें तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा लगभग एक सीधी रेखा में आते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण 28 जुलाई सुबह 1 बजे शुरू हो जाएगा। बता दें कि चांद रात 1 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी की छाया में पूरी तरह से आ जाएगा। ऐसी स्थिति सुबह 2 बजकर 43 मिनट तक बनी रहेगी। इस दौरान चांद पूरी तरह से लाल रंग का हो जाएगा जिसे Blood Moon के नाम से जाना जाता है। चंद्र ग्रहण सुबह 4 बजकर 58 मिनट तक लगा रहेगा। लेकिन प्रभाव उतना खूबसूरत नहीं होगा।
 
n3p1t83k

पूर्ण चंद्र ग्रहण 28 जुलाई सुबह 1 बजे शुरू हो जाएगा

27  जुलाई 2018 को लगने वाला चंद्र ग्रहण, 9 जून 2123 तक का सबसे लंबा Lunar Eclipse होगा। इसकी कई वजहें हैं इनमें से एक है अपनी-अपनी परिधि में चंद्रमा और धरती का एक-दूसरे से सबसे दूर होना है। इस कारण चांद आम तौर से ज़्यादा छोटा नज़र आता है। खासकर सुपर मून से बेहद ही छोटा, जब चांद धरती के सबसे करीब होता है।
 

क्या है Blood Moon?

27 जुलाई को होने वाले चंद्र ग्रहण में दिखेगा Blood Moon भी जुलाई 2018 में लगने वाला चंद्र ग्रहण में ब्लड मून भी देखने को मिलेगा। इस दौरान चांद लाल रंग का नज़र आएगा। ऐसा तब होता है जब कुछ समय के लिए पूरा चांद अंतरिक्ष में धरती की छाया से गुजरता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी धरती के वायुमंडल से गुजरते वक्त बिखर जाती है। इस दौरान लाल रंग के तरंग ब्लू और बैंगनी रंग के तरंगों की तुलना में कम बिखरते हैं। इस कारण से हमें ऐसा प्रतीत होता है कि चांद पूरी तरह से लाल हो गया है।
 
dc5r6dl

27 जुलाई को होने वाले चंद्र ग्रहण में दिखेगा Blood Moon भी

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या 8 लाख पर पहुंची, 5G नेटवर्क लॉन्च करने की भी तैयारी
  2. भारत में पिछले वित्त वर्ष में हुई 131 अरब UPI ट्रांजैक्शंस, PhonePe की बड़ी हिस्सेदारी 
  3. चीन में जल्द दिखाई देगी उड़ने वाली कार!
  4. HTC U24 सीरीज मॉडल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. iPhone 16 में मिलेगा बिल्कुल अलग कैमरा मॉड्यूल, पहले से बड़े साइज में आएंगे Pro मॉडल्स! तस्वीरें हुई लीक
  6. ग्लोबल कार सेल्स में EV की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, पिछले वर्ष बिके 1.40 करोड़ EV
  7. Apple इस साल लॉन्च करेगी पूरी तरह से 'AI-पावर्ड' डिवाइस! जानें इसमें ऐसा क्या होगा खास?
  8. Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
  9. Samsung की Galaxy S24 का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  10. Nubia Z60 Ultra Starry Night Edition: मिनटों में खत्म हो गया Nubia के इस Van-Gogh स्टाइल स्मार्टफोन का स्टॉक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »