Nokia 6 (2018) के साथ इन नोकिया स्मार्टफोन में आ रहा फेस अनलॉक फीचर

Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 (2018) और पिछले साल आए Nokia 8 में फेस अनलॉक फीचर आने जा रहा है...

Nokia 6 (2018) के साथ इन नोकिया स्मार्टफोन में आ रहा फेस अनलॉक फीचर

Nokia 6 (2018)

ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने एक ट्वीट के ज़रिए दी फेस अनलॉक की जानकारी
  • अपडेट कब तक? इसे लेकर कंपनी ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है
  • फीचर चार नोकिया हैंडसेट में दस्तक देगा
विज्ञापन
Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 (2018) और पिछले साल आए Nokia 8 में फेस अनलॉक फीचर आने जा रहा है। एचएमडी ग्लोबल ने एक ट्वीट के ज़रिए इसकी जानकारी दी है। हालांकि, अपडेट कब तक आएगा, इसे लेकर कंपनी ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। कंपनी ने पुष्टि ज़रूर की है कि फीचर इन चारों नोकिया मॉडल में दस्तक देगा। इसे ओटीए अपडेट के तौर पर दिया जाएगा। लेटेस्ट बदलाव नोकिया के स्मार्टफोन को बाकी फेस रिकग्निशन अनलॉक की सुविधा देगा। फेस अनलॉक, जिसमें ट्रू डेप्थ कैमरा सिस्टम है, जो सॉफ्टवेयर लेवल एलगोरिदम की जुगलबंदी से लैस है। ध्यान रहे,  Nokia X6, जिसने चीन में पिछले महीने एंट्री मारी है, इसमें कंपनी ने फेस अनलॉक सपोर्ट आउट ऑफ द बॉक्स दिया है।

आधिकारिक नोकिया मोबाइल ट्विटर एकाउंट के हवाले से कहा गया, Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 और Nokia 8 में फेस अनलॉक ओटीए अपडेट के ज़रिए दिया जल्द दिया जाएगा। फेस अनलॉक फीचर इन फोन में दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ काम करेगा।

फेस अनलॉक की बात करें तो नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी के लिए यह एक नया फीचर है। इसे नोकिया एक्स6 में शुरुआती तौर पर दिया गया है व बाकी मॉडल में इसका विस्तार धीरे-धीरे किया जाना है। हालांकि, समान अनुभव बाज़ार मे मौज़ूद कई एंड्रॉयड फोन में है। असूस, हुवावे, वनप्लस जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए फेस अनलॉक की सुविधा दे रही हैं। इसी तरह ओप्पो, सैमसंग और शाओमी ने हाल में प्रीलोडिड फेस अनलॉक फीचर देना शुरू कर दिया है।

एचएमडी ग्लोबल नोकिया के मॉडल में लेटेस्ट एंड्रॉयड अनुभव देने के लिए लोकप्रिय है। कंपनी ने पिछले महीने एंड्रॉयड पी देने का भी ऐलान किया था, जो एंड्रॉयड का अगला बड़ा अपडेट है। कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में नोकिया 7 प्लस यूज़र के लिए एंड्रॉयड पी बीटा 2 रिलीज़ किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global, Face Unlock
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS ने नए बैटरी पैक में पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube
  2. OnePlus की JioMart Digital के साथ पार्टनरशिप, रिटेलर्स ने दी थी बैन लगाने की चेतावनी
  3. Poco F6 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  4. iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max में मिलेगा बेहतर कैमरा, बड़ी डिस्प्ले, जानें सबकुछ
  5. क्‍या है TOS-2 Tosochka? ऐसा हथियार जिससे रूस छीन रहा यूक्रेन के सैनिकों की सांसें! जानें इसके बारे में
  6. OnePlus Ace 3 Pro होगा सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्‍लस स्‍मार्टफोन!
  7. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 65,400 डॉलर से ज्यादा
  8. Hanooman AI हुआ लॉन्च, 12 भाषाओं का करेगा सपोर्ट, जानें कैसे करता है काम
  9. Tecno Camon 30 5G सीरीज एमेजॉन पर लिस्‍ट, धांसू कैमरों के साथ लॉन्‍च होंगे नए फोन, जानें डिटेल
  10. OnePlus Nord CE 4 Lite 5G बहुत जल्‍द होगा लॉन्‍च! TDRA पर आया नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »