Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 7 के लॉन्च इवेंट में चीनी कंपनी Xiaomi ने ऐलान किया था कि 48 मेगापिक्सल Sony IMX86 सेंसर से लैस Redmi Note 7 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 7 Pro में होगा 48 मेगापिक्सल सेंसर

ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro लॉन्च से बहुत दूर नहीं
  • Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी
विज्ञापन
Redmi Note 7 के लॉन्च इवेंट में चीनी कंपनी Xiaomi ने ऐलान किया था कि 48 मेगापिक्सल Sony IMX86 सेंसर से लैस Redmi Note 7 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। अब ग्राहकों को मूड भांपने के लिए नए रेडमी सब-ब्रांड के प्रमुख लू विबिंग ने सोशल मीडिया पर पूछा कि प्रशंसकों को रेडमी नोट 7 प्रो से क्या-क्या उम्मीदें हैं। इस सवाल के जवाब में एक यूज़र ने कहा कि Xiaomi को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की छुट्टी कर देनी चाहिए। इसकी जगह 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में विचार करना चाहिए। इस कमेंट को सीईओ ली जून द्वारा रीपोस्ट किया गया जो एक तरह से Redmi Note 7 Pro को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लाए जाने की ओर इशारा है।

जैसा कि हमने आपको बताया, रेडमी ब्रांड के प्रमुख ने Weibo पर पूछा कि यूज़र को Redmi Note 7 Pro से क्या उम्मीदें हैं। इसके जवाब में एक यूज़र ने 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की छुट्टी करके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लाने का सुझाव दिया था। इस पोस्ट को शाओमी के सीईओ ली जून द्वारा पसंद किया गया। ली जून ने इस पोस्ट को वीबो पर रीपोस्ट किया और साथ लू विबिंग को टैग भी किया। ऐसा लगता है कि Redmi Note 7 Pro का 3 जीबी रैम वेरिएंट नहीं होगा।

याद रहे कि हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 7 के रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हैं- 3 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। जून ने कहा कि 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज या 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज अच्छा विकल्प होगा। यह एक तरह से रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की ओर इशारा है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी। Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। जबकि रेडमी नोट 7 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। यह 4000 एमएएच बैटरी और क्विक चार्ज 4 के साथ आएगा।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme की फ्लैगशिप GT 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च
  2. टेस्ला ने की सॉफ्टवेयर और सर्विस डिविजंस में छंटनी
  3. Xiaomi ने लॉन्च की 8KG ड्रम वॉशिंग मशीन, कपड़ों से बैक्टीरिया को भी खत्म करती है! जानें कीमत
  4. बिटकॉइन की बड़ी कामयाबी, पार की एक अरब ट्रांजैक्शंस
  5. Lenovo ने 7,040mAh बैटरी, MediaTek Helio G88 SoC के साथ लॉन्च किया Tab K11
  6. Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी Xiaomi Mix Fold 4, Mix Flip, जानें सबकुछ
  7. Motorola Razr 50 Ultra में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, लीक हुई इमेजेज
  8. Amazon Great Summer Sale 2024: ये हैं 2 टन कैपेसिटी वाले धांसू AC, भारी मिल रहा डिस्काउंट
  9. Apple का Let Loose इवेंट आज होगा आयोजित, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम!
  10. TCL Thunderbird 100MAX टीवी 100 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »