Xiaomi Redmi S2 का पोस्टर आया सामने, कीमत हुई लीक

Redmi S2 स्मार्टफोन Xiaomi की लोकप्रिय रेडमी रेंज में सस्ता हैंडसेट होने जा रहा है। Redmi S2 चीन में 10 मई को लॉन्च होगा।

Xiaomi Redmi S2 का पोस्टर आया सामने, कीमत हुई लीक

Xiaomi Redmi S2 का पोस्टर आया सामने

विज्ञापन
Redmi S2 स्मार्टफोन Xiaomi की लोकप्रिय रेडमी रेंज में सस्ता हैंडसेट होने जा रहा है। Redmi S2 चीन में 10 मई को लॉन्च होगा। फोन को लेकर कुछ जानकारियां लीक भी हुई हैं, जिससे फोन के लुक का काफी हद तक अंदाज़ा लगाया जा चुका है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आ रही है, कंपनी भी इसे लेकर माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। नई लीक में ऑफिशियल टीज़र ने फोन का इशारा दिया है।

इसमें iPhone जैसे एंटीना लाइन टॉप पर देखे गए हैं। साथ ही आज के ट्रेंड को देखते हुए हैंडसेट में iPhone X जैसे वर्टिकल रियर कैमरे देखे गए हैं। ख़ास बात यह है कि अब तक Redmi S2 की कीमत छिपी थी, वह अब लीक हो चुकी है। MyDrivers की रिपोर्ट की मानें तो आधिकारिक पोस्टर में रेडमी एस2 की डिज़ाइन देखा गया है। जैसा कि हमने बताया, फोन में एंटीना लाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखा है। साथ ही हैंडसेट गोल्ड रंग वेरिएंट में सामने आया है।
 
redmi


इसके अलावा पोस्टर इशारा देता है कि फोन की लॉन्च तारीख 10 मई ही है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, जो एआई क्षमताओं से लैस होगा। सेकेंड्री सेंसर 5 मेगापिक्सल हो सकता है। हैंडसेट चीन में सनिंग.कॉम के ज़रिए मुहैया करवाया जाएगा। रिपोर्ट बताती है कि Redmi S2 की कीमत 1,000 चीनी युआन (करीब 10,600 रुपये) है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह कीमत कितने रैम+स्टोरेज वेरिएंट के लिए तय की गई है।

ध्यान रहे, Xiaomi के रेडमी एस2 को चेक रिपब्लिक के मी स्टोर में भी देखा गया था, जहां इसके स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र था। स्मार्टफोन को टीना और 3सी सर्टिफिकेशन में भी देखा गया था, जिससे इशारा मिला था कि यह भारत में भी लॉन्च ज़रूर किया जाएगा।

यहां फोन देखने में पतले बेज़ल वाला है। हेडफोन जैक दिया गया है। ज़िक्र है कि Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। पिछले लीक की बात करें तो Xiaomi Redmi S2 में डुअल वर्टिकल रियर कैमरे बताए गए थे। कहा गया था कि फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना भी संभव होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi S2, Xiaomi Redmi S2 specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर को मनी लॉन्ड्रिंग में 4 महीने की जेल
  2. Amazon, Flipkart की सेल्स से पहले Realme 12 Pro+, P1 Pro और Narzo 70 पर डिस्काउंट
  3. Apple की iPhone सेल्स में हो सकती है बड़ी गिरावट, शेयर प्राइस हुआ कमजोर
  4. Apple की iPhone सेल्स में हो सकती है बड़ी गिरावट, शेयर प्राइस हुआ कमजोर
  5. Amazon Great Summer Sale 2024: iQOO के स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर अलग से...
  6. गूगल के चीफ Sundar Pichai जल्द बन सकते हैं बिलिनेयर, AI से ग्रोथ का असर
  7. Moto X50 Ultra आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, 125W फास्ट चार्जिंग का करेगा सपोर्ट
  8. क्‍या है SMART? समंदर में बढ़ाएगा इंडियन नेवी की ताकत, हुआ सफल परीक्षण
  9. 8GB रैम, स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा Samsung Galaxy F55 5G!
  10. Amazon Great Summer Sale: iPhone 15 Pro Max से लेकर Samsung और Xiaomi फ्लैगशिप फोन पर तगड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »