Galaxy J2 Core हो सकता है Samsung का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन

एल्काटेल, एचएमडी ग्लोबल, लावा और माइक्रोमैक्स जैसे ब्रांड के बाद अब Samsung एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन का रुख कर सकती है।

Galaxy J2 Core हो सकता है Samsung का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • एल्काटेल, एचएमडी ग्लोबल, माइक्रोमैक्स के बाद एंड्रॉयड गो फोन लाएगी सैमसंग
  • SM-J260G मॉडल नंबर के साथ फोन देखा गया
  • बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन लीक हुए
विज्ञापन
एल्काटेल, एचएमडी ग्लोबल, लावा और माइक्रोमैक्स जैसे ब्रांड के बाद अब Samsung एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन का रुख कर सकती है। नई जानकारी के मुताबिक गीकबेंच पर SM-J260G मॉडल नंबर के साथ एक फोन देखा गया है। बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन में एंड्रॉयड ओरियो का ज़िक्र है। अफवाह है कि यह हैंडसेट दरअसल दक्षिण कोरियाई कंपनी का Galaxy J2 Core स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक इस कथित Galaxy J2 Core में 1 जीबी रैम होंगे लेकिन यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इशारा मिला है कि डिवाइस में स्टैंडर्ड एंड्रॉयड ओरियो पैकेज नहीं होगा, एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। Alcatel 1X, Lava Z50 और Nokia 1 जैसे स्मार्टफोन पहले ही इस एडिशन के साथ बाज़ार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं।

इसके अलावा 1 जीबी रैम की वजह से माना जा रहा है कि हैंडसेट एंड्रॉयड गो पर चलेगा। साथ ही सैमसंग का जो प्रोसेसर लिस्ट देखा गया है उसे यूनीवर्सल7570 गो नाम दिया गया है। यहां 'गो' शब्द से इशारा मिला है कि यह एक एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन ही होगा। कुल मिलाकर प्रोसेसर एक्सीनोस 7570 का ऑप्टिमाइज़्ड वर्ज़न होगा। इसमें 4 एआरएम कॉरटेक्स-ए53 कोर होंगे, जिनकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.43 गीगाहर्ट्ज़ है।

सैममोबाइल ने इस लिस्टिंग को सबसे पहले देखा। सवाल उठ रहा है कि क्या यह फोन  Galaxy J2 Core होगा? यह हैंडसेट  Galaxy J2 Pro (2018) और Galaxy J2 (2017) के बीच ठहरेगा। हालांकि, अभी हमें सैमसंग की तरफ से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतज़ार है, जिसके बाद ही स्थिति साफ हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Starship : दुनिया का सबसे भारी रॉकेट फ‍िर उड़ने को तैयार, Elon Musk ने बताया प्‍लान
  2. Realme GT 6T होगा 22 मई को भारत में लॉन्च, यहां हुआ खुलासा
  3. Infinix GT 20 Pro, GT Book गेमिंग डिवाइस होंगे भारत में 21 मई को लॉन्च
  4. OUKITEL OT5S टैबलेट 8GB रैम, 8,250mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें बाकी फीचर्स
  5. SYM हाइब्रिड कॉन्सेप्ट स्कूटर से नहीं रहेगी रेंज की चिंता, बैटरी कम होने पर चालू हो जाएगा पेट्रोल इंजन
  6. Xiaomi 15 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेंगे बड़े सेंसर! जानें सबकुछ
  7. HMD Arrow सस्ता स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  8. 5G vs 4G : हर महीने 24GB डेटा खर्च कर रहा एक मोबाइल इंटरनेट यूजर, 5G ने 4G को छोड़ा पीछे
  9. 15 साल, 3900 घंटे के डेटा रिसर्च ने खोला ब्लू व्हेल के बारे में बड़ा राज!
  10. अंतरिक्ष में कबाड़ की फोटो पहली बार आई सामने, जापानी सैटेलाइट ने देखा 3 टन का टूटा रॉकेट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »