Sony Xperia XA3 Plus की कीमत लीक, इन कलर वेरिएंट के साथ हो सकता है लॉन्च

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 (CES 2019) के दौरान कंपनी Xperia XA3 सीरीज से पर्दा उठा सकती है। हाल ही में Sony Xperia XA3 Plus की कीमत और कलर वेरिएंट से संबंधित जानकारी सामने आई है।

Sony Xperia XA3 Plus की कीमत लीक, इन कलर वेरिएंट के साथ हो सकता है लॉन्च

Sony Xperia XA3 Plus की कीमत लीक, इन कलर वेरिएंट के साथ हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में आ सकता है Sony Xperia XA3 Plus
  • Sony Xperia XA3 Plus की कीमत 519 यूरो हो सकती है
  • Xperia L3 में हो सकता है 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले
विज्ञापन
Sony Xperia XA2 के बाद अब अगले साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 (CES 2019) के दौरान कंपनी Xperia XA3 सीरीज से पर्दा उठा सकती है। इस माह के शुरुआत में Xperia XA3 और Xperia XA3 Ultra को रूस में सर्टिफाई किया गया था। लेकिन अब हाल ही में Sony Xperia XA3 Plus की कीमत और कलर वेरिएंट से संबंधित जानकारी सामने आई है। उम्मीद है कि फुल एचडी+ डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को अगले साल सीईएस 2019 में पेश किया जा सकता है।

वेबसाइट DroidShout के एंड्रॉयड ब्लॉग की रिपोर्ट के मुताबिक, Sony Xperia XA3 Plus के साथ Xperia XA3 और Xperia L3 से पर्दा अगले साल लास वेगास में आयोजित CES 2019 के दौरान उठ सकता है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 प्लस की कीमत 519 यूरो (लगभग 41,700 रुपये) हो सकती है और हैंडसेट को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उतारा जा सकता है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। Sony Xperia XA3 Plus में 6 इंच से बड़ा डिस्प्ले और फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन होने की भी उम्मीद है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में नए स्नैपड्रैगन 600 सीरीज के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि Xperia XA3 और Xperia L3 के साथ एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा भी पेश हो सकता है। लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा के बजाय कंपनी Xperia XA3 Plus को Xperia XA3 और Xperia L3 के साथ उतारने की प्लानिंग कर रही है।

इस महीने के शुरुआत में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस में Xperia XA3 Ultra को सर्टिफाई कर दिया गया था। कुछ महीने पहले सामने आए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में Xperia XA3 और एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा स्मार्टफोन में पतले बेजल और फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक होने का इशारा मिला था। इसी के साथ फोन का पिछला हिस्सा ग्लास बैक पैनल का बना होगा।

नए स्मार्टफोन में 5.7 इंच फुलएचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। उम्मीद है कि फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे होंगे और सोनी के नए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। CES 2018 में Sony Xperia XA2 के साथ Xperia XA2 Ultra और Xperia L2 से पर्दा उठाया गया था। इवेंट के बाद जुलाई 2018 में Xperia XA2 Plus को भी उतारा गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 26 दिन स्टैंडबाय टाइम, IP68 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  2. Amazon Great Summer Sale 2024: 43 इंच Smart TV हुए सस्ते, कीमत 13 हजार से शुरू
  3. Amazon Great Summer Sale: 12GB RAM स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट
  4. Hisense ने लॉन्च किया दीवार पर आर्ट पीस की तरह दिखने वाला CanvasTV, 144Hz 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  5. Hamida Banu: Google ने बनाया भारत की पहली महिला पहलवान का Doodle, जानें इनके बारे में
  6. Work from Home: 2030 तक 9.2 करोड़ नौकरियों में नहीं जाना होगा ऑफिस!
  7. Bajaj Pulsar NS400Z: 1.85 लाख रुपये में लॉन्च हुई अब तक की सबसे पावरफुल पलसर, जानें खासियतें
  8. Zip फाइल के लिए इस सॉफ्टवेयर को यूज करने वालों के लिए सरकार की गंभीर चेतावनी!
  9. Amazon की सेल में 5,000 रुपये से कम प्राइस वाले ईयरफोन्स पर बेस्ट डील्स
  10. बिटकॉइन का प्राइस 2 महीने में पहली बार 60,000 डॉलर से नीचे गिरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »