Xiaomi Mi A3 का डिज़ाइन Mi CC9 जैसा ही होने का दावा

शाओमी मी ए3 के बारे में अभी बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फोन स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के प्रोसेसर से लैस होगा।

Xiaomi Mi A3 का डिज़ाइन Mi CC9 जैसा ही होने का दावा
ख़ास बातें
  • Mi 5X को ही ग्लोबल मार्केट में Mi A1 के नाम से उतारा गया था
  • Mi 6X को एंड्रॉयड वन अवतार में Mi A2 के नाम से लाया गया
  • लेकिन इस बार Xiaomi अपनी इस रणनीति में बदलाव कर सकती है
विज्ञापन
Xiaomi चीनी मार्केट में अपनी नई सीरीज़ ‘CC' से पर्दा उठाएगी। Mi CC9 और Mi CC9e इस सीरीज़ से शुरुआती हैंडसेट होंगे। अब एक टिप्सटर नेदावा किया है कि Mi CC9 फोन के डिज़ाइन की झलक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले Mi A3 में मिलेगी। इस टिप्सटर ने शाओमी द्वारा साझा किए गए Mi CC9 फोन के फोटो रेंडर शेयर किए और दावा किया कि Mi A3 भी व्हाइट और डार्क ब्लू रंग में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा।

टिप्सटर सुधांशू अंभोरे ने ट्वीट किया है कि Xiaomi के एंड्रॉयड वन हैंडसेट Mi A3 का डिज़ाइन Mi CC9 के डिज़ाइन से मेल खाएगा। उन्होंने शाओमी द्वारा साझा किए गए रेंडर्स को भी शेयर किया। मी सीसी9 को चीनी मार्केट में 2 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। रेंडर्स में फोन दो ग्रेडिएंट पैनल फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। एक व्हाइट रंग में है और दूसरा डार्क ब्लू रंग में। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। यह संभवतः इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर इशारा है। पहले जानकारी मिली थी कि Mi A3 हैंडसेट भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

शाओमी मी ए3 के बारे में अभी बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फोन स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा Mi A3 Lite को भी लॉन्च किया जाएगा।

याद रहे कि Xiaomi ने Mi 5X को ही ग्लोबल मार्केट में Mi A1 के नाम से उतारा था। इसके बाद Mi 6X को एंड्रॉयड वन अवतार में Mi A2 के नाम से लाया गया। इसके बाद से माना जा रहा है कि चीनी मार्केट में पहले Mi 9X लॉन्च होगा। इसके बाद यही हैंडसेट Mi A3 के नाम से पेश किया जाएगा। लेकिन कंपनी ने Xiaomi Mi 9X को अभी तक लॉन्च नहीं किया है। पहले इसे अप्रैल महीने में लॉन्च किए जाने का दावा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ताज़ा लीक में किए गए दावे अगर सही निकलते हैं तो Xiaomi अपनी रणनीति में बदलाव करने वाली है। अगर Mi A3 दिखने में Mi CC9 फोन जैसा होगा तो इसके स्पेसिफिकेशन भी एक जैसे हो सकते हैं। वैसे, टिप्सटर अंभोरे ने ऐसा कोई दावा नहीं किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A3, Xiaomi Mi CC9
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में 50,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. 24 घंटों में कितने घंटे की नींद जरूरी? नई स्टडी में खुलासा
  3. 75 हजार साल पहले जीवित रही महिला का चेहरा आया सामने!
  4. Sony Xperia 10 VI के लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, तीन कलर वेरिएंट्स समेत सामने आया डिजाइन
  5. Amazon की समर सेल में 80,000 रुपये से कम के गेमिंग लैपटॉप पर बेस्ट डील्स
  6. Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 26 दिन स्टैंडबाय टाइम, IP68 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Amazon Great Summer Sale 2024: 43 इंच Smart TV हुए सस्ते, कीमत 13 हजार से शुरू
  8. Amazon Great Summer Sale: 12GB RAM स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट
  9. Hisense ने लॉन्च किया दीवार पर आर्ट पीस की तरह दिखने वाला CanvasTV, 144Hz 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. Hamida Banu: Google ने बनाया भारत की पहली महिला पहलवान का Doodle, जानें इनके बारे में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »