Redmi K20 Pro को मिला MIUI 11 स्टेबल अपडेट

Redmi K20 Pro Update: रेडमी के20 प्रो के लिए Android 10 पर आधारित MIUI 11 Update को जारी कर दिया गया है। जानें Redmi ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में।

Redmi K20 Pro को मिला MIUI 11 स्टेबल अपडेट

Redmi K20 Pro Update: रेडमी के20 प्रो को मिला MIUI 11 Update

ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro को मिले अपडेट का वर्जन नंबर है 11.0.1.0.QFKINXM
  • रेडमी के20 प्रो को मिले अपडेट का फाइल साइज है 2.2 जीबी
  • MIUI 11 Update Roadmap के बारे में जानें
विज्ञापन
Redmi K20 Pro Update: रेडमी के20 प्रो के लिए Android 10 पर आधारित मीयूआई 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट को जारी कर दिया गया है। MIUI 11 Update के पहले बैच के तहत पिछले कुछ दिनों में चुनिंदा Xiaomi स्मार्टफोन को मीयूआई 11 अपडेट मिलने लगा है। इस महीने के शुरुआत में Redmi Note 8 लॉन्च इवेंट के दौरान सॉफ्टवेयर की घोषणा के बाद सबसे पहले Redmi K20 को मीयूआई 11 अपडेट मिला था और अब Redmi K20 Pro को अपडेट मिलने लगा है।

गौर करने वाली बात यह है कि रेडमी के20 प्रो दूसरे फेज़ का हिस्सा है जिसे अगले महीने अपडेट मिलना था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपडेट को फिलहाल कुछ ही यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। हाल ही में Redmi Note 7, Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro और Poco F1 स्मार्टफोन को भी अपडेट प्राप्त हुआ है।

भारत में रह रहे कुछ Redmi K20 Pro यूज़र्स ने फोरम पर इस बात की पुष्टि की है कि हैंडसेट को एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई 11 स्टेबल रॉम अपडेट मिलने लगा है। अपडेट का वर्जन नंबर 11.0.1.0.QFKINXM है। यूज़र द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि अपडेट का फाइल साइज़ 2.2 जीबी है और यह अक्टूबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।

यह भी पढ़ें-  MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट

ऐसा संभव हो सकता है कि अपडेट केवल उन्हीं यूजर्स के लिए जारी किया गया है जो Mi Pilot प्रोग्राम का हिस्सा हैं। हालांकि, Xiaomi द्वारा इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। गैजेट्स 360 को मिले Redmi K20 Pro रिव्यू यूनिट को भी अपडेट मिल गया है लेकिन वर्जन नंबर अलग है, MIUI V11.0.2.0.PFJINXM।

अपडेट का फाइल साइज़ भी 766 एमबी है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन के Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। शाओमी द्वारा फिलहाल आधिकारिक डाउनलोड लिंक मुहैया नहीं कराया गया है।

जैसा कि हमने आपको बताया Redmi K20 Pro पहले बैच का हिस्सा नहीं है। Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S, और Redmi Note 7 Pro पहले बैच का हिस्सा हैं जिन्हें 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच मीयूआई 11 अपडेट मिलना है।

दूसरे फेज़ में Redmi K20 Pro, Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2 और Mi Max 2 के लिए 4 नवंबर से 12 नवंबर के बीच अपडेट को जारी किया जाएगा।

तीसरे फेज़ में Redmi Note 6 Pro, Redmi 7A, Redmi 8, Redmi 8A और Redmi Note 8 स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 11 अपडेट को 13 नवंबर से 29 नवंबर तक अपडेट किया जाएगा। Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को 18 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अपडेट मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Pulsar NS400Z: 1.85 लाख रुपये में लॉन्च हुई अब तक की सबसे पावरफुल पलसर, जानें खासियतें
  2. Zip फाइल के लिए इस सॉफ्टवेयर को यूज करने वालों के लिए सरकार की गंभीर चेतावनी!
  3. Amazon की सेल में 5,000 रुपये से कम प्राइस वाले ईयरफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. बिटकॉइन का प्राइस 2 महीने में पहली बार 60,000 डॉलर से नीचे गिरा
  5. Amazon की सेल में Sony, JBL, Boat और Sennheiser के हेडफोन पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  6. POCO F6 Pro में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर! लिस्टिंग से खुलासा
  7. Amazon Great Summer Sale 2024: ये हैं 4K स्मार्ट टीवी पर बेस्ट डील्स
  8. Vivo Y100 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, जानें प्राइस
  9. Amazon Great Summer Sale 2024: रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर बेस्ट डील
  10. AH-64E Apache : 6 सबसे घातक अमेरिकी हेलीकॉप्‍टर आ रहे भारत, जानें इनके बारे में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »