Sony Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 को CES 2019 में किया जा सकता है लॉन्च

Sony अगले सप्ताह आयोजित होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 (CES 2019) के दौरान नए Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

Sony Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 को CES 2019 में किया जा सकता है लॉन्च

Photo Credit: MySmartPrice

Sony Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 को CES 2019 में किया जा सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Sony Xperia XA3 में हो सकता है 5.9 इंच का डिस्प्ले
  • कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 में लॉन्च हो सकते हैं ये तीनों सोनी फोन
  • Sony Xperia XA3 Plus की कीमत 519 यूरो हो सकती है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Sony अगले सप्ताह आयोजित होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 (CES 2019) के दौरान नए Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस बात का खुलासा हो चुका है कि कंपनी अगले सप्ताह 7 जनवरी को सीईएस 2019 में प्रेस इवेंट का आयोजन कर रही है, लेकिन फिलहाल यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इवेंट के दौरान क्या पेश करेगी। याद रहे कि Sony Xperia XA2, Sony Xperia XA2 Ultra और Sony Xperia L2 को कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2018 में लॉन्च किया गया था।
 

Sony Xperia XA3 और Xperia XA3 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन

एक्सपीरिया एक्सए3 और एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आ सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे होने की भी उम्मीद है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Sony Xperia XA3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर हो सकता है। हैंडसेट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 और Sony Xperia XA3 Ultra में क्रमश: 5.9 इंच (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले और 6.5 इंच (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। अब बात कनेक्टिविटी की। सोनी ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ वर्जन 5.0 सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।
 

Sony Xperia L3 के संभावित स्पेसिफिकेशन

एफसीसी लिस्टिंग से पता चला था कि एक्सपीरिया एल3 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और एनएफसी सपोर्ट मिलेगा। हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन मे 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। वेबसाइट Gizmochina की रिपोर्ट में बताया गया था कि Xperia L3 में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा।

फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप को जगह मिलेगी। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के साइड में जगह मिलेगी। Sony Xperia XA3 Plus के साथ Xperia XA3 और Xperia L3 से पर्दा लास वेगास में आयोजित CES 2019 के दौरान उठ सकता है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 प्लस की कीमत 519 यूरो (लगभग 41,700 रुपये) हो सकती है और हैंडसेट को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उतारा जा सकता है। बता दें कि, पिछले साल दिसंबर माह के अंत में Sony Xperia L3 स्मार्टफोन को भी रूस में सर्टिफाई किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में 50,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. 24 घंटों में कितने घंटे की नींद जरूरी? नई स्टडी में खुलासा
  3. 75 हजार साल पहले जीवित रही महिला का चेहरा आया सामने!
  4. Sony Xperia 10 VI के लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, तीन कलर वेरिएंट्स समेत सामने आया डिजाइन
  5. Amazon की समर सेल में 80,000 रुपये से कम के गेमिंग लैपटॉप पर बेस्ट डील्स
  6. Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 26 दिन स्टैंडबाय टाइम, IP68 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Amazon Great Summer Sale 2024: 43 इंच Smart TV हुए सस्ते, कीमत 13 हजार से शुरू
  8. Amazon Great Summer Sale: 12GB RAM स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट
  9. Hisense ने लॉन्च किया दीवार पर आर्ट पीस की तरह दिखने वाला CanvasTV, 144Hz 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. Hamida Banu: Google ने बनाया भारत की पहली महिला पहलवान का Doodle, जानें इनके बारे में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »