भारत में Samsung Galaxy F62 की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। गैलेक्सी एफ62 सैमसंग की एफ सीरीज़ का दूसरा मिड-रेंज स्मार्टफोन है। सैमसंग इस फोन की प्रोसेसिंग पॉवर की जमकर मार्केटिंग कर रही है, क्योंकि कंपनी ने इसमें पिछली पीढ़ी के फ्लैगशिप चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यही प्रोसेसर Galaxy Note 10 / Note 10+ में भी देखा जा चुका है। Samsung की ओर से यह एक अच्छा कदम है, क्योंकि Realme और Xiaomi जैसी कंपनियां भी पिछले कुछ समय से अपने मिड-रेंज फोन्स में प्रीमियम चिपसेट का इस्तेमाल करती आ रही है। Samsung Galaxy F62 का बैक और फ्रेम प्लास्टिक से बनाया गया है, फिर भी फोन मजबूत लगता है। फोन की मोटाई 9.5mm है और इसका वज़न 218 ग्राम है। निश्चित तौर पर यह मोटा और भारी है। सैमसंग गैलेक्सी एफ62 का बड़ा आकर्षण Exynos 9825 चिपसेट है। OneUI स्मूथ लगता है। ऐप्स के बीच स्विच करना तेज़ है और नियमित उपयोग में फोन गर्म नहीं होता। गेमिंग के लिए भी फोन अच्छा है। CSR Racing 2 और Call of Duty: Mobile जैसे गेम्स अच्छे दिखाई देते हैं और बिना किसी लैग के आराम से चलते हैं। Samsung Galaxy F62 की बैटरी लाइफ दमदार है। भारी इस्तेमाल में भी 7,000mAh की बैटरी आसानी से दो दिनों तक चली। गैलेक्सी एफ62 पर लगे कैमरों को गैलेक्सी एम51 से लिया गया है। Galaxy F62 पर सभी कैमरे दिन के उजाले में शूटिंग करते समय औसत से अधिक प्रदर्शन करते हैं। लो-लाइट का प्रदर्शन थोड़ा कमज़ोर था, खासकर जब वीडियो की बात आती है। यदि आप ऐसा फोन चाहते हैं, जो बहुत अधिक उपयोग के साथ भी आपको एक दिन से अधिक समय का बैकअप आसानी से दे सके, तो आपको Galaxy F62 पर नज़र डालनी चाहिए।
01:33
A Festive Surprise for Her | Samsung Galaxy A57 5G
01:33
Galaxy Watch Ultra2 on the Trail: Tracking, Hydration & Elevation
01:38
Galaxy Z Fold8 Captures the Funniest Diwali Moments | My Fan Cam
01:24
[Sponsored] A Last-Minute Diwali Makeover With Galaxy Z Fold8
01:42
[Sponsored] Galaxy Watch9 for Everyday Health Insights | Smarter Wellness Choices
00:57
[Sponsored] Samsung Galaxy Z Fold8 My Fan Cam in Action: Find the Moment, Then Share It
01:41
[Sponsored] What Do You Need To Know Before Your Next Run? | Samsung Galaxy Watch Ultra2
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Razer Hammerhead V3 Chroma Wired Earphones Launched With ANC, IPX4 Rating: Price, Features
Name of Motorola's Upcoming Wide Foldable Phone Revealed in New Leak